Kartarpur Corridor: बोले सिद्धू- हिंदुस्तान जीवे-पाकिस्तान जीवे, मेरा यार इमरान जीवे, पाक मीडिया ने बताया 'शांति दूत'

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu ने Kartarpur Corridor शिलान्यास में Imran Khan को कहा फरिश्ता | वनइंडिया हिंदी

    करतारपुर। पाकिस्‍तान में बुधवार को करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखी गई। इस मौके पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के अलावा पाकिस्‍तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा मौजूद थे तो वहीं भारत की ओर से पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल इस कार्यक्रम में शामिल हुए,आपको बता दें कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतापुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया है।

    सिद्धू ने पीएम इमरान खान की जमकर तारीफ की

    सिद्धू ने पीएम इमरान खान की जमकर तारीफ की

    भारत में तमाम विरोधों का शिकार रहे नवजोत सिंह सिद्धू बड़ी खुशी-खुशी इस कार्यक्रम में शरीक हुए और उन्होंने एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज से महफिल लूट ली। अपने संबोधन में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'हिंदुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे, मुझे कोई डर नहीं, मेरा यार इमरान जीवे', सिद्धू के इस बात पर काफी देर तर तालियां बजती रहीं, सिद्धू ने कहा कि सभी को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी, तभी शांति कायम होगी।

    'शांति, दोस्ती और प्यार से ही शांति कायम होगी'

    शांति, दोस्ती और प्यार से ही शांति कायम होगी, खून-खराबा बंद होना चाहिए, अभी तक काफी खून बह चुका है और बहुत नुकसान हो चुका है लेकिन अब प्रेम का पैगाम ही आगे बढ़ना चाहिए। मुझे यकीन है कि करतारपुर कॉरिडोर दोनों देशों के लोगों के बीच में संपर्क बढ़ाएगा, जो संपर्क टूटा हुआ था वो अब दोबारा जुड़ रहा है, जो रिश्ते टूटे थे अब वो फिर से जुड़ेंगे। मैं इसके लिए दिल से अपने यार को बधाई देता हूं।

    प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेक काम किया : नवजोत सिंह सिद्धू

    प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेक काम किया : नवजोत सिंह सिद्धू

    सिद्धू ने आगे कहा कि गुरुद्वारा करतापुर साहिब कॉरिडोर के तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तीन महीने पहले जो बीज बोया था उसने अब पौधे का रूप ले लिया है, सिख समुदाय के लिए यह बेहद खुशी का मौका है क्योंकि इस कॉरिडोर के जरिये उन्हें दिक्कतों के बगैर गुरु नानक का आशीर्वाद मिल सकेगा।

    पाक मीडिया ने सिद्धू को शांति दूत कहा

    पाक मीडिया ने सिद्धू को शांति दूत कहा

    सिख समुदाय बीते 73 सालों से इस कॉरिडोर के निर्माण की मांग कर रहा था जो जल्दी ही मूर्त रूप लेने वाली है, आज के बाद जब भी करतारपुर कॉरिडोर का इतिहास लिखा जाएगा तो इमरान खान का नाम पहले पन्ने पर आएगा, उन्होंने कहा कि बंटवारे के दौरान दो पंजाब टूट गए थे, आज इमरान जैसी कोई चाबी आनी चाहिए कि इन्हें जोड़ना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त पाकिस्तान के हर मीडिया चैनल, रेडियो, सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ हो रही है और उन्होंने उसे शांति दूत कहा है।

    करतापुर साहिब

    करतापुर साहिब

    आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कई अन्य नेताओं को पाकिस्तान के हिस्से वाले इस कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था, हालांकि सुषमा स्वराज ने व्यस्तता और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल में पंजाब में हुए आतंकी हमलों के चलते इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था। बताते चले कि भारत के गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतापुर साहिब के बीच बनने वाले इस कॉरिडोर का शिलान्यास भारत की तरफ से बीते सोमवार को किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+