Video: Padmavati का ट्रेलर दिखाने पर राजस्थान के कोटा में करणी सेना ने की तोड़फोड़
कोटा। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजस्थान के कोटा का है। यहां स्थित आकाश माल के एक सिनेमा हॉल में पद्मावती का ट्रेलर दिखाया जा रहा था, जिसकी खबर करणी सेना के लोगों को हो गई। इसके बाद पूरे मॉल में तोड़ फोड़ मचाई गई। वहीं फिल्म पद्मावती की रिलीज को को रोकने के लिए जहां एक तरफ राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बीच फिल्म में 'पद्मावती' बनी दीपिका पादुकोण ने कहा है कि इस फिल्म को कोई भी चीज रिलीज होने से नहीं रोक सकती है। दीपिका ने कहा, 'हम सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। मेरा विश्वास है कि अब इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।'

दीपिका पादुकोण ने फिल्म के विरोध को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मुद्दे पर साथ है जो कि बताता कि यह सिर्फ पद्मावती की ही बात नहीं है। हम इससे भी बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।' बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण लीड रोल 'पद्मावती' का किरदार निभा रही हैं।
दीपिका ने कहा कि पद्मावती फिल्म का जिस तरह विरोध किया जा रहा है वो बेहद डराने वाला है और नि:संदेह भयभीत करने वाला है। दीपिका ने कहा, 'हमें ये खुद से पूछना चाहिए कि हमने अपने आप को कैसा बना लिया है? एक देश के रुप में हम ये कहां पहुंच गए हैं?' वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलते है जब फिल्म में दो बड़े अभिनेता मौजूद हो उसके बावजूद फिल्म का लीड रोल एक अभिनेत्री कर रही हो। दीपिका ने कहा कि एक महिला के तौर पर इस फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व की अनूभूति हो रही है इ फिल्म में वहीं दिखाया जा रहा है जो दिखाया जाना चाहिए।
-
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर












Click it and Unblock the Notifications