पद्मावत विवाद: करणी सेना बनाएगी भंसाली की मां पर फिल्म, नाम रखा 'लीला की लीला'

Recommended Video

    Padmavat Row: Karni Sena to Make film 'Leela Ki Leela' on Bhansali's mother | FilmiBeat

    जयपुर। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध कर रही करणी सेना ने एक विरोध का एक शर्मनाक तरीका अपनाया है। करणी सेना संजय लीला भंसाली की मां को लेकर फिल्म बनाएगी। इस फिल्म का टाइटल 'लीला की लीला' रखा है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चित्तौड़गढ़ में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोत ने प्रेस कॉन्फरेंस में कहा, वो भंसाली की मां को लेकर फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे।

    lila

    करणी सेना के नेता के मुताबिक, 15 दिनों के भीतर ही शुभ मुहूर्त पर फिल्म शुरू करने की जानकारी दी जाएगी, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। उन्होंने कहा, 'भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो। देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।'

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में फिल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी है। इसके अलावा बिहार में भी फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष अदालत के फैसले को भी दरकिनार करते हुए कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। करणी सेना का आरोप है कि फिल्म में चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+