हिजाब विवाद से जुड़ी छात्रा मुस्कान की तारीफ अल कायदा के चीफ ने की, पिता बोले- हम उसे नहीं जानते

बेंगलुरू, 07 अप्रैल। आतंकी संगठन अल कायदा की ओर से इसके मुखिया अयमान अल जवाहरी ने एक वीडियो जारी करके कर्नाटक के कॉलेज में मुस्कान नाम की छात्रा की तारीफ की है। जिस तरह से छात्रा ने कर्नाटक हिजाब विवाद के दौरान स्कूल में राइट विंग का सामना किया था उसके बाद अलकायदा के चीफ ने इस छात्रा की तारीफ की थी। वहीं छात्रा मुस्कान खान के पिता ने अल कायदा चीफ के बयान को गलत बताते हुए कहा कि हम भारत में शांतिपूर्ण तरह से रह रहे हैं।

Recommended Video

    Hijab को लेकर Miss Universe Harnaz Kaur ने क्या कह दिया ? | वनइंडिया हिंदी
    karnaaka

    मुस्कान के पिता मोहम्मद हुसैन खान ने कहा कि इस तरह के बयान उनके परिवार की शांति को भंग करते हैं, हम चाहते हैं कि पुलिस और राज्य सरकार इस पूरे मामले की जांच करे और सच को सामने लाए। हमे इस वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता है, हमे नहीं पता है कि वो कौन है, हमने आज पहली बार उसे देखा है। उसने कुछ अरबी भाषा में कहा है, हम यहां अपने भाईयों के साथ प्यार और सम्मान से रह रहे हैं।

    जिस तरह से वीडियो में अल जवाहरी ने मुस्कान की तारीफ की है उसपर सवाल पूछे जाने पर पिता ने हा कि लोग जो भी चाहते हैं वह कहते हैं, इससे बिना जरूरत के समस्या खड़ी होती है। हम यहां देश में शांतिपूर्ण तरह से रह रहे हैं, हम नहीं चाहते हैं कि वह हमारे बारे में बात करें क्योंकि वह हमसे जुड़े हुए नहीं हैं। यह गलत है, हमारे बीच दूरी बढ़ाने के लिए यह किया गया है। बता दें कि वीडियो में अल जवाहरी अरबी में कहता है हमारी मुजाहिद बहन काफी ताकतवर है। अल्लाह उसे हिंदू राष्ट्र भारत की सच्चाई सामने लाने के लिए इनाम दे।

    पिता ने बताया कि मुस्कान ने भी इस वीडियो को देखा है और जवाहरी ने जो कुछ कहा है कि वह पूरी तरह से गलत है, मुस्कान अभी भी छात्रा है, वह पढ़ना चाहती है। वहीं जिस तरह से एक वर्ग ने इस मामले की जांच की मांग की है,उसपर पिता ने कहा कि जांच होने दीजिए, यहां कानून है, पुलिस और सरकार इसके लिए है। वहीं वीडियो के बारे में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि यह साबित करता है कि इसमे कुछ ना दिखने वाले लोगों का भी हाथ है। पुलिस विभाग इसपर नजर रख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+