कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बदला रामनगर का नाम तो मचा हंगामा, कुमारस्वामी ने लगाया बड़ा आरोप, दी ये धमकी
Karnataka Ramanagara: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरू साउथ करने का निर्णय लिया है। रामनगर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर 26 जुलाई को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी मंजूरी मिल चुकी है।
रामनगर का नाम बदले जाने पर कर्नाटक में विरोध शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर का बदलने को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी धमकी भी दी है।

बता दें कर्नाटक का रामनगर जिला राजधानी बेंगलुरू से महज 50 किमी की दूरी पर है जिसक अंतर्गत रामानगर, मगदी, कनकपुरा, चन्नापटना और हरोहल्ली तालुक शामिल हैं।
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने का प्रस्ताव दरअसल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अक्टूबर 2023 में ही करने का प्रस्ताव रखा था। रामनगर डीके शिवकुमार का गृह जनपद है और वो रामनगर के प्रभारी मंत्री और बेंगलुरू शहर विकास मंत्री भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक ज्ञापन सौंपकर इसका नाम बदलने की मांग की थी।
डीके शिवकुमार ने किया था ये दावा
डीके शिवकुमार ने प्रस्ताव देते हुए दावा किया था कि रामनगर जिले के लोगों ने मुझसे मुलाकात की थी और कहा था कि रामनगर के लोग खुद बेंगलुरू का हिस्सा मानते हैं, इसलिए रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरू साउथ किया जाए। इसलिए रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरू साउथ कर दिया जाना चाहिए। जिसके बाद मैंने सीएम सिद्धारमैया के सामने रखा।
कुमारस्वामी ने लगाया बड़ा आरोप और दी ये धमकी
रामनगर का नाम बदले जाने पर भाजपा के अलावा पूर्व और जेडीएस प्रमुख ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार रामनग का नाम रियल स्टेट बढ़ाने की मंशा से बदला गया है। उन्होंने कहा इससे वहां विकास नहीं होगा। इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने रामनगर का नाम बदलने को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की आलोचना की और आगरण अनशन करने की धमकी दी है।
डीके शिवकुमार ने दिया ये जवाब
वहीं इस आरोप के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा रामनगर से मेरा कोई कारोबादी रिश्ता नही हैं, मेरा इस शहर से भावानात्मक रिश्ता हे। उन्होंने कहा रामनगर जिले के नाम बदला जाता है तो मैं अपनी जान जोखिम में डालने और खराब हेल्थ होने के बाद भी मैं आमरण अनशन पर करने के लिए तैयार हूं। डीके शिवकुमार ने कहा रामनगर जिले के गौरव की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक लडूंगा।
ब्लॉक में बदलाव नहीं किया जाएगा
बता दें कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल के कहा "रामनगर के लोगों की मांग के बाद कैबिनेट ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरू दक्षिण करने को मंजूरी दे दी है।ये निर्णय ब्रांड बेंगलुरू को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा किसी भी ब्लॉक में बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें रामनगर जिले में वर्तमान समय में रामनगर, मगदी, कनकपुरा, चन्नपटना और हरोहल्ली ब्लॉक हैं। सरकार के निर्णय के अनुसार बेंगलुरू साउथ का हिस्सा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications