#KarnatakaElections2018: देवेगौड़ा के विधायकों के गायब होने की खबर से हड़कंप, बीजेपी पर डोरे डालने का आरोप

बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस+जेडीएस में जद्दोजहद शुरू हो गई है। दोनों ही पक्ष सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, ऐसे में अब सबकी नजरें गवर्नर वजुभाई के फैसले पर टिकी हैं कि वह किसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसी बीच विधायकों की संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच में खींच-तान शुरू हो गई है। बीजेपी ने दावा किया कि बीजेपी के पास जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों का समर्थन है और उन्हें सौ प्रतिशत उम्मीद है कि सरकार उन्हीं की राज्य में बनने वाली हैं।

कर्नाटक में सरकार पर सस्पेंस के बीच JDS के भी दो MLA लापता

हालांकि कांग्रेस और जेडीएस लगातार इस बात से इंकार कर रही है लेकिन अभी खबर आ रही है कि जेडीएस को दो एमएलए लापता हैं और वो बेंगलुरू में पार्टी कार्यालय पर शुरू हई जेडीएस के विधायकों की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, इन दोनों एमएलए का नाम है राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नाडागौड़ा।

जेडीएस और कांग्रेस के पास पूरे नंबर हैं: दानिश अली

हालांकि जेडीएस ने इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं है, उसने दावा किया है कि जेडीएस और कांग्रेस के पास पूरे नंबर हैं। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। अगर बीजेपी राज्यपाल पर दबाव डालती है तो यह लोकतंत्र की मौत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+