Karnataka: 'सबसे योग्य' डीके शिवकुमार को सीएम बनाएं: वोक्कालिगा संत की कांग्रेस से अपील

कर्नाटक में डीके शिवकुमार को सीएम बनवाने के लिए वोक्कालिगा समाज के संत सामने आए हैं। वोक्कालिगा संघ ने एक बैठक करके सर्वसम्मित से कांग्रेस नेतृत्व से उन्हें सीएम बनाने की अपील की है।

DK Shivakumar
(तस्वीर- तुमकुर, कर्नाटक: श्री कड़ासिद्देश्वर मठ में डीके शिवकुमार)

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद किसे मिले इस बात पर चर्चा चल रही है। लेकिन, इस दौरान एक वोक्कालिगा संतों का समाज सामने आया है और उनकी ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की पार्टी से अपील की गई है। शिवकुमार भी वोक्कालिगा समाज से ही ताल्लुक रखते हैं।

डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए कांग्रेस- वोक्कालिगा संत
वोक्कालिगा समाज के प्रभावशाली संत आदि चुनचनगिरी निर्मलानंद नाथ स्वामीजी ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व से कहा है कि वह कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद पार्टी आलाकमान के सामने यह मांग रखी है।

'हर मानदंड में सबसे योग्य उम्मीदवार हैं शिवकुमार'
वोक्कालिगा संत ने कांग्रेस नेतृत्व से यह कहा है कि शिवकुमार राज्य की अगुवाई करने के लिए हर मानदंड में सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में वोक्कालिगा एक प्रभावशाली समुदाय है और इसकी प्रमुख संस्था वोक्कालिगा संघ ने वोक्कालिगा पुजारियों की एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कांग्रेस नेतृत्व से शिवकुमार को नियुक्त करने का आग्रह किया जाए।

शिवकुमार को एक मौका दें- वोक्कालिगा संघ
निर्मलानंद नाथ स्वामीजी ने कहा, 'यह कार्यक्रम सभी वरिष्ठों, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्दारमैया से यह अनुरोध करने के लिए आयोजित किया गया है कि शिवकुमार को प्रशासन चलाने और समाज की सेवा करने का एक मौका दें।'

'मेहनत का फल मिलना चाहिए'
उन्होंने वोक्कालिगा नेता की पैरवी करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बहुत कुछ सहा है। वोक्कालिगा संत के मुताबिक 'कल हम सबने उनकी आंखों में आंसू देखा, जिसमें खुशी के साथ पीड़ा भी थी। जिस व्यक्ति ने इतनी ज्यादा मेहनत की है, उसे फल मिलना ही चाहिए।'

शिवकुमार के अलावा सिद्दारमैया की भी है दावेदारी
गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदार हैं। डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्दारमैया। वह कुरुबा जाति से हैं और गांधी परिवार के बहुत ही आशीर्वाद प्राप्त लोगों में से शामिल हैं। राज्य में वोक्कालिगा समाज की आबादी करीब 14% बताई जाती है।

डीके ने भी इशारों में रख दी अपनी मांग
सीएम पद पर सिद्दारमैया की दावेदारी किसी से छिपी नहीं है। उधर रविवार को शिवकुमार ने भी इशारों में अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वह सबको साथ लेकर चले हैं और अपने लिए कभी कुछ भी नहीं मांगा है।

सिद्दारमैया से मतभेद की अटकलों को किया है खारिज
इसके साथ ही उन्होंने सिद्दारमैया के साथ अपने मतभेदों की अटकलों को भी खारिज किया है। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच किसी तरह की दिक्कत नहीं है, यह दिखाने के लिए पूरे चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी ने भी बहुत कोशिशें की हैं और नतीजों में उसकी झलक भी देखने को मिली है।

कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस को इसबार 135 सीटें मिली हैं और वोट शेयर भी करीब 43 फीसदी रहा है। (इनपुट-पीटीआई)

Recommended Video

    Karnataka Election Result: कर्नाटक का अगला CM कौन, Mallikarjun Kharge ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+