Karnataka Verdict : सदानंद गौड़ा का दावा, बीजेपी अपने दम पर बनाएगी सरकार

बेंगलुरू: कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल हो गई है बीजेपी ने 100 के आकंड़े को पार कर लिया है जबकि कांग्रेस दूसरे और JDS तीसरे स्थान पर चल रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बना ली है। रुझानों को देखा जाए तो कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। भाजपा ने रुझानों में 110 का आंकड़ा छू लिया है, बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 112 सीटें चाहिए होंगी।

karnataka verdict 2018 BJP to form govt single handedly says sadananda gowda

वहीं, शुरुआती रुझानों से बीजेपी खेमा उत्साहित है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने शुरुआती रुझानों के बाद ये दावा किया है कि भाजपा अपने दमपर सरकार बनाएगी। सदानंद गौड़ा ने कहा कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। सरकार बनाने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी। सदानंद गौड़ा ने कहा कि हम आसानी से सरकार बनाने लायक नंबर ले आएंगे।

वहीं चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बीजेपी कांग्रेस से 26 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को 55, कांग्रेस को 29 सीटों पर बढ़त हासिल है। बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तकरीबन 70 फीसदी मतदान हुआ था। सिद्धारमैया ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करत हुए उसे दो दिन का मनोरंजन बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+