कर्नाटक के पर्यटन मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

नई दिल्ली, 31 जनवरी: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को राज्य के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह से मुलाकात की। शिवकुमार के घर हुई इस बैठक को दोनों नेता शिष्टाचार भेंट बता रहे, लेकिन इसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खबर है कि मंत्री राज्य सरकार में हालिया बदलावों से नाखुश हैं, इसी वजह से वो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिले। हालांकि बीजेपी नेता शुरू से दावा कर रहे कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में कोई भी मनमुटाव नहीं है।

Karnataka

डीके शिवकुमार ने कहा कि पर्यटन मंत्री के साथ उनकी मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। वो घर पर आए थे, उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं हुई, बस अन्य मुद्दों पर हल्की-फुल्की चर्चा दोनों ने की है। उन्होंने कहा कि अगर उनको कोई राजनीतिक बात करनी रहेगी तो वो किसी रिसॉर्ट या होटल में जाएंगे। उनके भाई बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद हैं। वो चाहते हैं कि उनके भाई के निर्वाचन क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित हों, जिस वजह से उन्होंने मंत्री के साथ चर्चा की।

शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने तुंगा आरती देखी थी, जिसका मकसद उनके निर्वाचन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने मंत्री से एक कार्यक्रम तैयार करने का अनुरोध किया, ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मेकेदातु के पास कावेरी और अर्कावती नदियों के संगम पर इसी तरह की आरती आयोजित की जा सके। वैसे शिवकुमार चाहे जितनी सफाई दें, लेकिन कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है।

नाराज हैं आनंद सिंह
बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि सिंह को कोप्पल का जिला प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि वो नव-निर्मित विजयनगर जिले के प्रभारी मंत्री बनना चाहते थे। इसी वजह से वो सीएम से नाराज चल रहे हैं। उससे पहले जब उन्हें पर्यावरण, पारिस्थितिकी और पर्यटन विभाग का मंत्री बनाया गया था, तो भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि बीजेपी हाईकमान ने उन्हें समझाया, जिस वजह से वो मान गए थे, लेकिन इस बार मामला गंभीर लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+