कर्नाटक में बढ़ा तापमान, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी की Heat wave से बचने के लिए एडवाइजरी

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी कर्नाटक में बढ़ते तापमान में हीट वेव से बचने के लिए एक फ्रेश एडवाइजरी जारी की।

heat wave

कर्नाटक विधानभा चुनाव की गर्मी के बीच राज्‍य का तापमान भी अपने चरम पर हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू समेत अन्‍य कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश के बावजूद जहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिली वहीं कई कर्नाटक भर में बढ़ते तापमान में लोगों को जीना मुहाल हो गया है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी कर्नाटक में बढ़ते तापमान से निपटने के लोगों की मदद के एक ताजा हीट वेव एडवाइजरी जारी की।

बता दें कर्नाटक के स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग ने ये एडवाइजरी नवी मुंबई में अप्रैल महीने की शुरूआत में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में 11 लोगों की मौत के बाद आया है। उक्‍त घटना में घंटों धूप में खड़े रहने के बाद हीटस्ट्रोक से मर गए थे।

10 मई को होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रैलियों के बीच रायचूर जैसे जिलों में पारा चढ़ा, बेंगलुरु के कुछ हिस्सों और राज्य के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश हुई।

स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप डी ने कहा चूंकि कर्नाटक में लू की स्थिति बनी हुई है। इसलिए लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहरी सार्वजनिक कार्यक्रमों और गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। बता दें इससे पहले भी कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने पहले इस गर्मी के मौसम से निपटने के लिए क्या करें और क्या न करें जारी किया था।

  • लोगों के लिए छाया की सुविधा सुनिश्चित करें
  • सार्वजनिक स्‍थानों पर पर्याप्त वायु आ रही हो ये सुनिश्चित करें
  • पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को रविवार तक राज्य के कुछ अलग-थलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+