कर्नाटक सेक्स टेप विवाद: प्रज्वल रेवन्ना का पूर्व ड्राइवर मलेशिया क्यों पहुंचा? केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Karnataka tape controversy: कर्नाटक सेक्स टेप से जुड़े विवाद में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके चलते प्रज्वल रेवन्ना पर लगे कथित आरोपों की गुत्थी उलझती जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सर्कुलर नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में उन्होंने (प्रज्वल)ने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है, फिलहाल अभी वो विदेश में है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि प्रज्वल ने जर्मनी के लिए उड़ान भरने से पहले कोई राजनीतिक मंजूरी नहीं ली थी। और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को जर्मनी की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता व प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर देवराजे गौड़ा ने कथित तौर पर वीडियो के पेन ड्राइव दिए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि हासन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के साथ ड्राइवर देवराजे गौड़ा घूम रहे थे। ऐसे में इन आरोपों के एक साजिश बताया जा रहा है।

कुमारस्वामी ने मामले को लेकर रहा कि ड्राइवर का वीडियो बयान को लेकर कई सवाल हैं , जिनके उत्तर जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मलेशिया में प्रज्वल कहा हैं। वीडियो बयान ड्राइवर से कहां से जारी किया, और इसे कब शूट किया गया? कुमार स्वामाी ने कहा कि वीडियो जल्दबाजी में क्यों बनाया गया और समाचार चैनलों को दिया गया?
10 बड़े अपडेट्स
- प्रज्वल के पिता और सेक्स स्कैंडल में आरोपी एचडी रेवन्ना ने एसआईटी से नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए याचिका दायर की।
- प्रज्वल को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जबकि प्रज्वल ने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है क्योंकि वह विदेश में हैं। "यह पता चलने के तुरंत बाद एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, हमने सभी बंदरगाहों और हवाईअड्डों को लुकआउट नोटिस के बारे में सूचित कर दिया है।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रज्वल का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रज्वल को देश से भागने में मदद करने का आरोप लगाया.
- प्रज्वल ने 400 महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनके वीडियो बनाए और फिर नरेंद्र मोदी ने उसे देश से भागने में मदद की।
- विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि प्रज्वल ने जर्मनी के लिए उड़ान भरने से पहले कोई राजनीतिक मंजूरी नहीं ली थी। और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को जर्मनी की यात्रा के लिए वीज़ा की आवश्यकता नहीं होती है।
- सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का आग्रह किया है। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि रद्दीकरण केवल अदालत के निर्देश पर ही किया जा सकता है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना 15 मई को भारत लौट सकते हैं।
- एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि 'डीके' भाइयों (डीके शिवकुमार और डीके सुरेश) ने प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर को मलेशिया भेजा होगा।
- डीके शिवकुमार ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बातें करने की कोई जरूरत नहीं है. शिवकुमार ने कहा, "मैं सड़क पर लड़ूंगा, लेकिन किसी को कहीं भेजकर नहीं। मुझे ऐसी चीजें करने की जरूरत नहीं है, उन्हें (कुमारस्वामी) को ऐसी चीजें करने की जरूरत हो सकती है।"
- सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए याचिका दायर की है क्योंकि एसआईटी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। जबकि प्रज्वल को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications