कर्नाटक: बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज का दिन काफी अहम है। सुप्रीम कोर्ट आज तमाम बागी विधायकों के मामले में सुनवाई करेगा। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि मंगलवार तक यथास्थिति को बरकरार रखा जाए। बागी विधायकों की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी कोर्ट में पेश हुए थे। इससे पहले स्पीकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि तमाम बागी विधायकों को पहले मेरे पास आना चाहिए था, उन्हें सुप्रीम कोर्ट नहीं जाना चाहिए था।

sc

वहीं बागी विधायकों का आरोप है कि स्पीकर जानबूझकर उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और इसमे देरी कर रहे हैं। यह सरकार सदन में अपना विश्वास खो चुकी है और कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को बचाने के लिए तमा विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का भय दिखाया जा रहा है। इससे पहले सु्प्रीम कोर्ट ने कहा था कि फिलहाल ना तो विधायकों का इस्तीफा लिया जाएगा और ना ही उन्हें अयोग्य ठहराया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस के पांच बागी विधायकों ने 13 जुलाई को कोर्ट में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि स्पीकर उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि 16 कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। जिसकी वजह से सरकार अल्पमत में आ गई है और भाजपा लगातार कुमारस्वामी से इस्तीफे की मांग कर रही है। सभी बागी विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हैं, इन विधायकों के इस्तीफे को विधानसभा स्पीकर ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। 10 बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। बता दें कि गुरुवार को गठबंधन की सरकार का फ्लोर टेस्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+