कर्नाटक: स्‍पीकर ने दो कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक को अयोग्‍य करार दिया

बेंगलुरु। कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लेने वाले तीन बागी विधायकों को विधानसभा अध्‍यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को अयोग्‍य करार दिया था। अयोग्य करार दिए गए विधायकों में कांग्रेस के रमेश एल जारकीहोली, महेश कुमाथल्ली और निर्दलीय विधायक आर शंकर शामिल हैं। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 15 बागी विधायकों की किस्मत पर फैसले को लेकर चल रहे संदेह के बीच स्पीकर आर रमेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कानून सबके लिये समान है। चाहे वह मजदूर हो या भारत का राष्ट्रपति

कानून सबके लिये समान है। चाहे वह मजदूर हो या भारत का राष्ट्रपति

के आर रमेश कुमार ने कहा कि वह अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करेंगे और उच्चतम न्यायालय ने जो भरोसा उनमें दिखाया है उसे वह बरकरार रखेंगे। कुमार को बागी विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता संबंधी याचिका पर फैसला करना है। उन्होंने कहा कि, बागी विधायकों को उनके समक्ष उपस्थित होने का अब और मौका नहीं मिलेगा और अब यह अध्याय बंद हो चुका है। उन्होंने कहा, कानून सबके लिये समान है। चाहे वह मजदूर हो या भारत का राष्ट्रपति।

अभी तक सिर्फ 3 विधायकों के बारे में फैसला लिया गया है

अभी तक सिर्फ 3 विधायकों के बारे में फैसला लिया गया है

वहीं स्पीकर ने कहा कि, अभी तक सिर्फ 3 विधायकों के बारे में फैसला लिया गया है। बाकी के विधायकों के बारे में जल्‍द ही फैसला ले लिया जाएगा। कांग्रेस ने दावा किया था कि निर्दलीय विधायक ने खुद को कांग्रेस में शामिल कर दिया था, इसलिए वह भी कांग्रेस का ही हिस्‍सा थे। इस लिए पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण स्‍पीकर ने उन्‍हें भी अयोग्‍य करार दिया है। केआर रमेश कहा कि, ये केस कॉम्‍प्‍लीकेटड है, इसलिए मैं इसमें जल्‍दबाजी नहीं करना चाहता था। इस मामले में मेरे सामने 17 याचिकाएं आईं। इसमें 2 अयोग्‍यता संबंधी और अन्‍य इस्‍तीफे के बारे में हैं।

मौका दिया लेकिन वे नहीं आए: स्पीकर

स्‍पीकर ने बताया, जिन तीन विधायकों की सदस्‍यता गई है उनमें एक विधायक शंकर हैं। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव निर्दलीय के तौर पर लिया था। 25 जून को उन्‍होंने कांग्रेस में विलय कर लिया था। उन्होंने कहा कि जब विधायक संविधान के अनुच्छेद 190 (3) और 35 वें संशोधन के अनुसार फैसला करते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष जांच के लिये उन्हें बुला सकता है। कुमार ने कहा, 'मैंने उन्हें बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए, मामला वहीं खत्म होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+