कर्नाटक: स्पीकर ने CM कुमारस्वामी को ऑडियो टेप की जांच के लिए SIT गठित करने का दिया आदेश
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को ऑडियो क्लिप की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने का निर्देश दिया है। इस ऑडियो क्लिप में जेडीएस के विधायक पुत्र के साथ येदुरप्पा की कथित बातचीत है, जिसकी जांच की जाएगी। स्पीकर ने आदेश दिया है कि जांच 15 दिनों के भीतर खत्म करके रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा कि, यह आदेश नहीं था। मैंने मुख्यमंत्री को एसआईटी बनाने की सलाह दी है। ताकि सच्चाई का पता चल सके कि, किसने कहा, क्यों कहा गया औक क्या वास्तव में ऐसा हुआ था? कुमार ने कहा कि, मैंने एसआईटी को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। कांग्रेस के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, यह एक स्वागत योग्य संकेत है, उन्होंने एक सही निर्णय लिया है, एसआईटी सच्चाई सामने लाएगी।
इन ऑडियो क्लिप में कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदुरप्पा जद (एस) विधायक को कथित तौर पर '50 करोड़ रूपये' का प्रलोभन देकर एचडी कुमारस्वामी सरकार को अपदस्थ करने का कथित प्रयास करते सुने जा सकते हैं।
दरअसल पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया था कि भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा उनकी सरकार गिराने के लिए विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा, यह (ऑडियो क्लिप) बताता है कि बीएस येदुरप्पा हर विधायक को 10 करोड़ रुपए की पेशकश कर रहे हैं, यह स्पष्ट है कि 18 विधायक हैं। इसलिए यह लगभग 200 करोड़ रुपए आता है। वह 12 विधायकों को मंत्री पद की पेशकश कर रहे हैं, 6 को विभिन्न बोर्डों में अध्यक्ष पद की पेशकश की गई।












Click it and Unblock the Notifications