VIDEO: BJP विधायक ने उड़ाईं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, छोटे से कमरे में दर्जनों आशा वर्कर्स के साथ की मीटिंग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए एकमात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक से एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक एमपी रेणुकाचार्य ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video

एमपी रेणुकाचार्य की अध्यक्षता में आशा वर्कर्स की बैठक
दरअसल, कर्नाटक के दावणगेरे जिले में बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य की अध्यक्षता में होन्नाली में आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की एक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बीजेपी विधायक ने आशा वर्कर्स की महिलाओं को राशन किट वितरित किए। लेकिन इन सब में विधायक एमपी रेणुकाचार्य यह सुनिश्चित करना भूल गए कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन भी किया जाना चाहिए।

एमपी रेणुकाचार्य भूले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
वायरल हुए एक वीडियो में एमपी रेणुकाचार्य मंच पर खड़े होकर आशा वर्कर की महिलाओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आशा कार्यकर्ता फर्श पर बैठी हैं जिसके बीच सोशल डिस्टेंसिंग कही नहीं है। एक कमरे में करीब 50 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता एक दूसरे से सटकर बैठी दिखाई दे रही हैं।

कुछ महिलाओं के मुंह पर मास्क, कुछ के नहीं
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आशा वर्कर्स की कुछ महिलाओं के मुंह पर मास्क है और कुछ के नहीं है। और पूरे वीडियो में कभी भी उनसे सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए नहीं कहा जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमपी रेणुकाचार्य अब निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सहित विपक्ष ने उनकी कड़ी आलोचना की है।
#WATCH Karnataka: Social distancing norms flouted as BJP MLA from Honnali, MP Renukacharya held a meeting of ASHA (Accredited Social Health Activist) workers in Honnali of Davanagere District. (23.04.2020) pic.twitter.com/mPDzYG2PER
— ANI (@ANI) April 25, 2020
कर्नाटक में कुल पॉजिटिव मामले 500
ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना वायरस नाम की महामारी से लड़ने की कोशिश कर रहा है उस समय ऐसे वीडियो प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाते हैं। बता दें कि 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर्नाटक में COVID19 के 26 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 500 हो गए हैं, जिनमें 18 मौतें और 158 डिस्चार्ज शामिल हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,506 हो गई है और 775 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 18668 एक्टिव केस हैं। 5063 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: KGMU में प्लाज्मा थैरेपी शुरू, कोरोना से मुक्त हुए डॉक्टर तौसीफ खान ने खुद का खून किया डोनेट












Click it and Unblock the Notifications