सिद्धारमैया 5 साल के लिए होंगे कर्नाटक CM या ढाई साल बाद शिवकुमार संभालेंगे सत्ता? रोटेशन पर क्या है अपडेट
सिद्धारमैया को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। 20 मई को मुख्यमंत्री पद की सिद्धारमैया शपथ ले सकते हैं। सिद्धारमैया के अगले मुख्यमंत्री बनने की बात सामने आने के बाद सिद्धारमैया के समर्थक जश्न मना रहे हैं।

चार दिन के इंतजार के बाद अब ये खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। वहीं कांग्रेस कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। हालांकि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां तक की 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह के लिए बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक रोटेशन सिस्टम पर कोई अपडेट नहीं आया है।
अभी तक इसपर कोई जानकारी नहीं आई है कि सिद्धारमैया पांच साल के लिए सीएम होंगे या फिर ढाई साल बाद डीके शिवकुमार सत्ता संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया के साथ एक समझौते के फॉर्मूले पर सहमती बनाई गई है। बुधवार (17 मई) देर रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद इस फॉर्मूले पर सहमति बनी।
मुख्यमंत्री पद के लिए रोटेशन यानी ढ़ाई साल के लिए CM की अदला-बदली... की अवधि होगी या नहीं, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा है कि दोनों नेताओं को 2.5 साल के सीएम बनाया जाएगा, पहले ढाई साल सिद्धारमैया और उसके ढाई साल बाद शिवकुमार सीएम होंगे। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक इस पर चर्चा 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद तक के लिए टाल दी गई है। शिवकुमार के लोगों को प्रमुख पद मिलने की उम्मीद है क्योंकि पोर्टफोलियो अभी तय नहीं हुए हैं।
लेकिन फिलहाल ही ये सामने आने की उम्मीद है कि डील क्या हुई है।
डीके शिवकुमार ने कहा है कि, ''कर्नाटक के लोगों के सामने हमारी प्रतिबद्धता है। लोकसभा चुनाव सामने हैं। इसलिए, मुझे एआईसीसी अध्यक्ष और गांधी परिवार के सामने झुकना होगा। पार्टी के व्यापक हित में मैंने फॉर्मूले पर सहमति जताई है और हो भी क्यों न, क्योंकि कभी-कभी बर्फ टूटनी चाहिए। आखिर कर्नाटक के लोगों के प्रति हमारी जो प्रतिबद्धता है, उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी है और हमें उसे पूरा करना है।''
सिद्धारमैया और शिवकुमार सत्ता पर आखिरी फैसला लेने से पहले सोनिया गांधी से मिलना चाहते थे, जो दिल्ली में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने उनसे बात की है। बुधवार (17 मई) देर रात तक चलने वाली बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने कई बैठकें कीं। उन्होंने पार्टी में दरार की अफवाहों का खंडन किया और नेताओं से कहा कि वे मीडिया के सामने बिना बात के बयान न दें। उन्होंने ये दावा किया है कि सरकार अगले 48-72 घंटों के भीतर बन जाएगी।
कांग्रेस ने सार्वजनिक कटुता के बिना गतिरोध को हल करने की मांग की क्योंकि पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के चुनावों में कर्नाटक में अपनी जीत की गति को आगे बढ़ाना चाहती है।
सिद्धारमैया और शिवकुमार बातचीत के लिए दिल्ली में हैं। सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से बुधवार सुबह 11.30 बजे सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर मुलाकात की। शिवकुमार ने एक घंटे बाद राहुल गांधी से मुलाकात की। बाद में दिन में, शिवकुमार ने खड़गे से मुलाकात की, इतने दिनों में वरिष्ठ नेता के साथ उनकी यह दूसरी मुलाकात थी।












Click it and Unblock the Notifications