Karnataka: शिवमोगा के सरकारी अस्पताल में घुसा कुत्ता, नवजात को नोंचते हुए लाया बाहर
Karnataka News: कर्नाटक के शिवमोगा जिले के मैकगैन जिला अस्पताल के बाहर एक कुत्ता नवजात बच्चे को नोंचते हुए घूम रहा था।

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक सरकारी अस्पताल के लेबर वार्ड के पास शनिवार को एक कुत्ते को नवजात को नोंचते हुए बाहर देखा गया। मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के लेबर वार्ड के चारों ओर कुत्ता नवजात को नोंचते हुए घूम रहा था। हमने कुत्ते का का पीछा किया और वह नवजात को छोड़कर भाग गया। जब कुत्ते को डॉक्टरों के पास ले जाया गया तो, वह मरा हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ते के नवजात को मुंह में दबाकर ले जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। मैकगैन जिला अस्पताल ने कहा है कि ये बच्चा उनके यहां भर्ती महिलाओं में से किसी का नहीं है। मैकगेन जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस श्रीधर ने कहा कि फिलहाल नवजात बच्चे को जन्म देने वाली मां के बारे में पता नहीं चल पाया है।
इस घटना को लेकर डोड्डापेट थाने में शिकायत दर्ज की गई है। नवजात बच्चे के शव को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही बच्चे की मौत की वजह का पता चल पाएगा। हालांकि अस्पताल का ये भी कहना है कि ये बच्चा उनके अस्पताल में पैदा नहीं हुआ है। उन्हें शक है कि कोई महिला इसे यहां फेंक गई होगी। उनका आरोप है कि बच्ची को प्लास्टिक बैग में भरकर फेंका गया था, जिसे अस्पताल के पीछे से कुत्ता उठाकर ले गया है।
अस्पताल ने कहा कि शनिवार को हमारे लेबर वार्ड से किसी बच्चे की मौत की सूचना नहीं थी। इस घटना के सामने आने के बाद निकाय अधिकारियों ने शहर में आवारा कुत्तों को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications