Shivamogga Explosion: शिवमोगा में देर रात हुआ डाइनामाइट ब्लास्ट, 5 की मौत, CM येदियुरप्पा ने दिए जांच के आदेश

Shivamogga Explosion: शिवमोगा में देर रात हुआ डाइनामाइट ब्लास्ट, 5 की मौत, CM येदियुरप्पा ने दिए जांच के आदेश

Karnataka Shivamogga/Shimoga Explosion latest news: कर्नाटक में बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर दूर शिवमोगा इलाके के लोगों ने एक तेज आवाज सुनी और झटके महसूस किए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे तक टूट गए। यह घटना 21 जनवरी रात करीब 10.20 बजे की है। शिवमोगा जिला कलेक्टर नन्द शिवकुमार ने कहा है कि हुनासोडू गांव में एक रेलवे क्रेशर साइट पर एक डायनामाइट विस्फोट की वजह से इतना बड़ा धमका हुआ। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। धमाके के झटके सिर्फ शिवमोगा में ही नहीं बल्कि चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी महसूस किए गए। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Karnataka के Shivamogaa में Dynamite Blast,8 मजदूरों की मौत,PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    Shivamogga Explosion

    प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ था। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे भी टूट गए। वहीं सड़कों पर भी दरार आ गई हैं। कई लोगों को धमाके से ऐसा लगा कि मानों जैसे भूकंप के झटके आ गया हों। हालांकि भूगर्भ वैज्ञानिकों ने भूकंप आने की सूचना ने मना किया है।

    हालांकि शिवमोगा के जिलाधिकारी शिवकुमार ने कहा है कि यह हुनासोडु गांव में एक रेलवे क्रशर साइट पर डायनामाइट का धमाका हुआ था। हालांकि इसमें कितने घायल हुए हैं, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। यह धमाका शिवमोगा शहर से करीब 5-6 किलोमीटर की दूरी पर हुआ था। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। इलाके की घेराबंदी की है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिवमोगा में हुई डायनामाइट धमाके की वजह से 8 लोगों की मौत पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, शिवमोगा में जनहानि से पीड़ित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+