Karnataka Results: JDS का दावा भाजपा-कांग्रेस ने किया संपर्क, गठबंधन को लेकर हो चुका है फैसला
Karnataka Results: जेडीएस ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने से पहले दावा किया है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने उन्हें संपर्क किया है। जेडीएस नेता ने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला हो चुका है।

Karnataka Results: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं उसे देखकर लग रहा है कि इस बार प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा होगी। ऐसे में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में आ सकता है।
एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली जनता दल सेक्युलर दावा किया है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने उनसे संपर्क किया है।भविष्य में किसके साथ गठबंधन करना है, इसका फैसला हो चुका है।
जेडीएस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला हो चुका है। जब सही समय आएगा तो हम लोगों के बीच इसका ऐलान कर देंगे। इस बीच भाजपा ने जेडीएस के दावा को खारिज किया है कि हमने उनसे संपर्क किया है। भाजपा ने भरोसा जताया है कि उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा।
भाजपा की शोभा करांदलजे ने कहा कि जेडीएस के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है, हमारी है पार्टी ने किसी तरह का कोई संवाद उनके साथ नहीं किया है। हमे भरोसा है कि हम 120 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
जेडीएस नेता तनवीर अहमद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमे संपर्क करने की कोशिश की है। जेडीएस आज ऐसे स्थिति में है कि यह दल हमारे साथ संपर्क साधना चाहते हैं।
कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि हम दोनों ही राष्ट्रीय दलों पर नजर रखें ताकि प्रदेश का बेहतर विकास हो। मुझे नहीं लगता है कि ऐसी कोई भी वजह हो सकती है कि क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं करेगी।
जब पूछा गया कि जेडीएस किस दल के साथ जाएगी तो तनवीर अहमद ने कहा कि जो भी दल कन्नड़ लोगों के लिए अच्छा करेगी उसके साथ जाएंगे। हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता है। बता दें कि एचडी कुमारस्वामी फिलहाल सिंगापुर में है। माना जा रहा है कि वह 13 मई को वापस लौट आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications