कर्नाटक: वेदवती नदी के कायाकल्प ने रचा इतिहास
कावेरी जल विवाद में उलझे कर्नाटक के ज्यादातर हिस्से आज सूखे की मार झेल रहे है राज्य की वेदवती नदी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।
नई दिल्ली। कावेरी जल विवाद में उलझे कर्नाटक के ज्यादातर हिस्से आज सूखे की मार झेल रहे है राज्य की वेदवती नदी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। कर्नाटक के तीन जिलों में आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से वैज्ञानिक और केन्द्रीत प्रयासों से नदियों को पुनर्जीवित करने का महती प्रयास हुआ हौ और इसका सीधा परिणाम जमीन में पानी के बढ़े जलस्तर में देखा जा सकता है।
श्री श्री रविशंकर बुधवार को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए चिकमंगलूर पहुंचे। वे वहां पर उन किसानों से मले जिन्हें इससे फायदा मिल रहा है। श्री श्री ने परियोजना को चला रहे समन्यवकों, स्वयंसेवकों को बधाई दी जिन्होंने 6,786 संरचनाओं को समुदा के साथ मिलकर पुनर्जीवित किया है।
चिकमंगलूर जिले के बेरनहल्ली गांव के किसान थामे गौडा कहते हैं कि उनके बोरवेल में पानी नहीं था और आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा बनाई गई संरचनाओं से जमीनी पानी का स्तर 450 फीट से 30 फीट पर आ गया है। आज मैं नई फसलें उगा पा रहा हूं और 30-40 हजार की जगह पर 1.5 से 2.5 लाख तक कमा पा रहा हूं।
किसानों, स्थानीय अधिकारियों तथा मीडिया के साथ बात करते हुए श्री श्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमें नीम, बड़, कदम्ब, पीपल ज्यादा लगाना चाहिए जो बरसात को आकर्षित करते हैं। युकेलिप्टस जैसे पेड़ पानी ज्यादा सोखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे झीलों को अस्वीकार नहीं करते हैं लेकिन छोटे-छोटे पानी के निकायों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
चित्रदुर्ग, चिकमंगलूर और हसन में संरचानाओं के पुनर्जीवित करने के साथ वनीकरण की संयुक्त कार्यशैली तथा कई तरह के स्वयंसेवकों जिनमें हाईड्रोलॉजिस्ट, रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ ने मिलकर क्षेत्र की छवि को बदल दिया है।
चिकमंगलूर जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती बी. चित्रांशी कहती हैं, 'मैं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के इस कदम की आभारी हूं कि इससे किसानों को बहुत फायदा मिल रहा है। पुनर्जीवन की इन गतिविधियों ने जमीनी जल स्तर को उंचा उठा दिया है।' काडूर तालूका के प्रमुख श्री रिवाना कहते हैं, 'यह एक अद्भूत परियोजना है, क्योंकि पिछले 3 सालों से हमारे यहां पानी कम गिर रहा है और हम यदि यह सब नहीं करते तो हमारा भविष्य संकंट में पड़ता दिख रहा था।'
आर्ट ऑफ लिविंग की इस नगी कायाकल्प अभियान के निदेशक डॉ. लिंगरादु याले बताते हैं कि, 'यहां पर किया गया कायाकल्प पूर्णत: वैज्ञानिक है। हमने नदी के बहाव को धीमा किया और पानी को जमीन में रिसने के लिअ पर्याप्त समय दिया और परिणाम आपके सामने है। बोरवेल, कुएं सभी का जलस्तर बढ़ा है।'
चिकमंगलूर में मीडिया के साथ बात करते हुए श्री श्री ने कहा कि इस तकनीक को सभी के साथ साझा किया जाना चाहिए। वे आगे कहते हैं कि कावेरी के विवाद को हल करने के लिए हमने अन्य नदियों का कायाकल्प करने का निर्णय लिया औऱ इसी के तहत हमने तमिलनाडू में यह कार्य हाथ में लिया है। वर्ष 2015 में आर्ट ऑफ लिविंग ने नांगेधी नदी के कायाकल्प का बीड़ा उठाया जा चुका है।
श्री श्री ने परियोजना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे आशा है कि करीब 15 लाख लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। इस दौरे के दौरान उन्होंने 'वाटर वारियर्स मार्च' में भी शिरकत की। इस मार्च में एमएलए, किसान और स्वंयसेवकों ने भाग लिया। मार्च के अंत में सभी ने पानी बचाने और प्रदूषित नहीं करने, पेड़ लगाने और पानी के संरक्षण करने की शपथ ली।
बता दें कि आर्ट ऑफ लिविंग अभी तक 30 नदियों के कायाकल्प पर कार्य कर चुका है। श्री श्री ने कुमुदवती नदी पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
-
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट












Click it and Unblock the Notifications