कर्नाटक प्री-पोल सर्वे: सीएम की पहली पसंद सिद्धारमैया, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने प्रीपोल सर्वे जारी किया है। इस सर्वे के मुताबिक राज्य के लोगों के बीच सीएम पद के लिए सिद्धारमैया पहली पसंद बने हुए है। इस सर्वे को जैनऔर सीएसडीएस लोकनीति ने जारी किया है। इस सर्वे में मुख्यमत्री पद के लिए 30 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद सिद्धारमैया हैं तो वहीं 25 फीसदी लोग येदुरप्पा को अपनी पहली पसंद मानते हैं। वहीं 20 फीसदी लोग एचडी कुमारस्वामी को अपना सीएम देखना चाहते हैं।

भाजपा को 89 से 95 मिलने की उम्मीद

भाजपा को 89 से 95 मिलने की उम्मीद

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को राज्य में 37 प्रतिशत और बीजेपी को 34 फीसदी वोट प्रतिशत मिलेगा। वहीं जेडीएस को लगभग 20 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रीपोल सर्वे के मुताबिक , कांग्रेस से 2 प्रतिशत कम वोटो के मिलने के बाद भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनकर उभर रही है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 89 से 95, कांग्रेस को 85 से 91 सीटें, जेडीएस को 32 से 38 और अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना है।

बीजेपी बहुमत से 17 सीटें दूर

बीजेपी बहुमत से 17 सीटें दूर

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 112 सीटों की जरूरत पड़ेगी। इन सर्वे के मुताबिक, भाजपा बहुमत से फिर भी 17 सीट पीछे है। इस सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक में मोदी लहर का असर दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, लिंगायत का वोट बीजेपी के साथ जाता दिख रहा है।

लिंगायत समाज का 60 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में

लिंगायत समाज का 60 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में

सर्वे के मुताबिक, लिंगायत समाज का 60 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष जाता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को सिर्फ 23 फीसदी लिंगायत वोट मिलेंगे। अगर चुनावों के बाद ऐसी स्थिति बनती है तो जेडीएस गठबंधन किंग मेकर की भूमिका में आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया के बेटे से वरुणा में मुकाबला नहीं करेंगे येदुरप्पा के बेटे विजेंद्र, लिस्ट में नाम नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+