सिद्धारमैया के बेटे से वरुणा में मुकाबला नहीं करेंगे येदुरप्पा के बेटे विजेंद्र, लिस्ट में नाम नहीं

येदुरप्पा ने अपने बेटे के वरुणा सीट से चुनाव ना लड़ने की घोषणा मैसूर के पास नंजनागुड में पार्टी की एक बैठक में की

नई दिल्ली। कर्नाटक का चुनावी जंग दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मतदाताओं को रिझाने में लगे है। इसी बीच अब ये साफ हो गया है कि कर्नाटक के सीएम और बीजेपी की तरफ से सीएम उम्मीदवार के बेटों की टक्कर इस चुनाव में नहीं होगी। बीजेपी ने जो चौथी लिस्ट जारी की है उसमें येदुरप्पा के बेटे विजेंद्र का नाम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उनके बेटे विजेंद्र मैसूर की वरुणा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस सीट से सिद्धारमैया के बेटे डॉ. नीतेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।

दोनों दिग्गजों के बेटों की सीधी टक्कर देखने को नहीं मिलेगी

दोनों दिग्गजों के बेटों की सीधी टक्कर देखने को नहीं मिलेगी

इससे पहले खबरें थी की येदुरप्पा के बेटे विजेंद्र और सिद्धारमैया के बेटे नीतेंद्र वरुणा सीट एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि कर्नाटक चुनाव में दोनों दिग्गजों के बेटों की सीधी टक्कर देखने को नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि येदुरप्पा के बड़े बेटे बी वाई राघवेंद्र शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा सीट से निवर्तमान विधायक हैं। शिकारीपुरा सीट से इस बार येदियुरप्पा खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

 मैसूर के नंजनागुड में की घोषणा

मैसूर के नंजनागुड में की घोषणा

येदुरप्पा ने अपने बेटे के वरुणा सीट से चुनाव ना लड़ने की घोषणा मैसूर के पास नंजनागुड में पार्टी की एक बैठक में की। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होंगे और 15 मई को मतगणना होगी।

बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट

बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात लोगों के नाम हैं। नई लिस्ट में भद्रावती से जीआर प्रवीण पाटिल, यशवंतपुर से श्री जग्गेश, बीटीएम लेआउट से लल्लेश रेड्डी, रामनगरम से एच लीलावठी, कनकपुरा से नंदिनी गौड़ा, बेलूर से एचके सुरेश और हासन प्रीतम गौड़ा को टिकट मिला है। इस लिस्ट को मिलाकर बीजेपी अब तक कुल 220 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान अभी भी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+