कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी से मिलने पहुंचे निर्मलानंदनाथ स्वामी, अस्पताल में हुई भेंट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। पूर्व सीएम का हाल जानने वोक्कालिगा समुदाय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदिचुंचनागिरि मठ के पुख्य पुजारी निर्मलानंदनाथ स्वामी अस्पताल पहुंचे।

Nirmalanandanath Swamy meets HD Kumaraswamy

कर्नाटक के प्रसिद्ध आदिचुंचनागिरि मठ के पुख्य पुजारी निर्मलानंदनाथ स्वामी जी ने अस्पताल पहुंचकर जेडीएस नेता व पूर्व सीएम एचडीकुमार स्वामी का हाल जाना। रविवार को एच डी कुमारस्वामी (H D Kumaraswamy) को बेंगलुरू को ओल्ड एअरपोर्ट रोड बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉ. सत्यनारायण मैसूर उनका इलाज कर रहे हैं।

रविवार को आदिचुंचनागिरि मठ के पुख्य पुजारी निर्मलानंदनाथ स्वामी मणिपाल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने । पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। अस्पताल में निर्मलानंदनाथ स्वामी के साथ एचडी कुमार की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

विधासभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी(H D Kumaraswamy) को थकावट और सामान्य कमजोरी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनका हेल्थ अपडेट देते हुए अस्पताल ने कहा कि कुमारस्वामी को बुखार था और वो लगातार राज्य का दौरा कर रहे थे। जबकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

अस्पताल ने अपने बयान में कहा, "सभी संबंधित चिकित्सीय जांच और उपचार किया जा रहा है. वह चिकित्सीय रूप से स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।" कुमारस्वामी इससे पहले हृदय की समस्य से पीड़ित थे। जिसके लिए उन्होंने हार्ट सर्जरी भी कराई थी।

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है। ऐसे में जेडीएस नेता कुमार स्वामी लगातार राज्य का दौरान कर रहे हैं। जेडीएस कार्यालय की ओर पूर्व सीएम के हेल्थ को लेकर कहा गया कि कुमारस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से चिंता न करने का अनुरोध किया और कहा कि वह आराम करने के बाद चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Tejasvi Surya का BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट हटा नाम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+