Karnataka News: 'हिंदू विरोधी' टिप्पणी को लेकर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ प्रदर्शन, लहराए गए काले झंडे
अभिनेता प्रकाश राज के कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे से पहले रविवार को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे भी लहराए।
Prakash Raj News: तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज के कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे से पहले रविवार को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे भी लहराए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले दिन में, एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने कलबुर्गी डीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अभिनेता के विरोध की वजह दी गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता प्रकाश राज के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की। हालांकि, यह पहली घटना नहीं है, जब प्रकाश राज को दक्षिणपंथी समूहों का विरोध देखने को मिला है। कुछ हफ्ते पहले, दक्षिणपंथी सदस्यों ने विरोध के निशान के रूप में कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में गोमूत्र छिड़का और उन स्थानों को "शुद्ध" किया, जहां प्रकाश राज गए थे।

प्रदर्शन की क्या है वजह?
बहुभाषी अभिनेता प्रकाश राज, देश के प्रधानमंत्री और दक्षिणपंथी प्रतिष्ठान की कड़ी आलोचना की वजह से दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर हैं। 20 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले, अभिनेता ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट द्वारा चंद्रमा से आने वाली तस्वीर पर एक विवादित टिप्पणी की थी। लेकिन, बाद में राज ने स्पष्ट किया कि यह एक मलयालम चुटकुले का संदर्भ था।
साल 2018 में, इंडिया टुडे साउथ कॉन्क्लेव में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि मैं हिंदू विरोधी हूं, लेकिन मैं कहता हूं कि मैं मोदी विरोधी, अमित शाह विरोधी और हेगड़े विरोधी हूं। तब उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिवंगत बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े की ओर था।












Click it and Unblock the Notifications