Karnataka News: एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, CID कर सकती है कस्टडी की मांग

यौन उत्पीड़न के मामले में रेवन्ना परिवार की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। पहले जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बेटे और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न और अपहरण के आरोप लगे हैं। अब उनके दूसरे बेटे एमएलसी सूरज रेवन्ना को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने अब उन्हें (सूरज रेवन्ना) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है। रेवन्ना परिवार के दो सदस्यों का नाम यौन उत्पीड़न के मामले में अब आ चुका है। पहले जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना और अब उनके छोटे बेटे सूरज रेवन्ना आरोपी बनाए गए हैं।

Suraj Revanna

कर्नाटक पुलिस ने रविवार को सुबह यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दर्ज एफआईआर पर एक्शन लिया। मामले में आरोपीएचडी रेवन्ना के बेटे जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना के गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, सूरज रेवन्ना पर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में शनिवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें पीड़ित की ओर से एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना पर अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया गया था।

पीड़ित शख्स के शिकायत पर सूरज के खिलाफ 16 जून को अपने फार्म हाउस में शख्स के यौन कुकर्म किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने सूरज रेवन्ना को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया।

सूरज रेवन्ना को हिरासत में भेजे जाने के बाद सोमवार को अदालत से सीआईडी रेवन्ना को अपनी हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। जिसके बाद पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बता दें कि कर्नाटक की सियासत में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से जुड़ा रेवन्ना परिवार सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिर चुका है। इससे पहले यौन उत्पीड़न के मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और पूर्व सांसद उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना का नाम आया था। विवाद थमा नहीं कि एक और मामला सामने आ गया। रेवन्ना परिवार का एक और सदस्य सूरज रेवन्ना पर सनसनीखेज आरोप लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित रुप से पीड़ित कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी एक कार्यकर्ता है, जिसने सूरज रेवन्न पर बिना सहमति समलैंगिंक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर एचडी रेवन्ना ने इसे एक साजिश बताया और कहा कि उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए षड्यंत्र रचा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+