Karnataka BJP: भाजपा ने डीके. शिवकुमार की 'बेंगलुरु ट्रैफिक' टिप्प्णी पर की आलोचना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

Karnataka News: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेंगलुरु ट्रैफिक वाले बयान पर भाजपा ने सरकार को घेरते हुए कड़ी आलोचना की है। शुक्रवार, 21 फरवरी को विपक्ष के नेता आर अशोक ने मांग की कि अगर वह जिम्मेदारी लेने और शहर के ट्रैफिक समस्याओं को हल नहीं कर सकते तो उन्हें पद इस्तिफा दे देनी चाहिए।

बीजेपी नेता ने डीप्टी सीएम के इस बयान की आलोचना करते हुए कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा और इसे गैर जिम्मेदाराना और 'नीरस बयान' बताया।

karnataka-news

क्या है मामला जिस पर बीजेपी ने साधा निशाना ?

दरअसल, गुरुवार 20 फरवरी को एक कार्यक्रम में बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्या को भगवान भी ठीक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं मीडिया के मित्रों और अन्य लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर भगवान भी ऊपर से उतर आएं, तो भी वे अगले एक,दो साल या तीन सालों में बेंगलुरु की ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकते। यह बहुत मुश्किल है। हमें सही तरीके से योजना बनानी होगी, परियोजनाओं को सही तरीके से लागू करना होगा और हम आने वाले दिनों के लिए उचित रूपरेखा देने का प्रयास कर रहे हैं।"

शिवकुमार के इस बयान पर आर. अशोक ने घेरा

डिप्टी सीएम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता आर. अशोक ने शुक्रवार को कहा कि 'ब्रांड बेंगलुरु' राज्य में कांग्रेस सरकार ने एक और "नीरस बयान" दिया है। उन्होंने ने एक्स पर एक पोस्ट ट्विट कर कहा कि,"सार्वजनिक जीवन में नेताओं को जिम्मेदारी की भावना दिखानी चाहिए, न कि उपमुख्यमंत्री की तरह, जो बेंगलुरु को केवल अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पैसे कमाने का साधन मानते हैं। अगर डीसीएम डीके शिवकुमार बेंगलुरु के नागरिक मुद्दों को ठीक करने की जिम्मेदारी नहीं ले सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए और किसी योग्य व्यक्ति के लिए रास्ता बनाना चाहिए,"

अशोक ने कहा, कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों के लिए पैसे नहीं होने की बात कहती है और शिवकुमार ने अब दावा किया है कि अगर भगवान भी आ जाएं तो भी अगले 2-3 सालों में बेंगलुरु का कायापलट नहीं हो सकता।

'न तो लोगों को आपसे और न ही आपकी सरकार से कोई उम्मीद है'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, शिवकुमार और कांग्रेस जो बेंगलुरु को सिंगापुर जैसा बनाने का वादा करके सत्ता में आई थी और अब ऐसे बयान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर बेंगलुरू में गड्ढे भरने में असमर्थ होने का आरोप लगाया। बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "बेंगलुरू में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है, विधायकों को विकास के लिए धन नहीं मिल रहा है, लेकिन वो विकास की बात करते हैं। यह बेंगलुरू के लिए एक त्रासदी है, जो दुनिया भर में पहचाना जाने वाला शहर है।"

राज्य के गृह मंत्री ने डीप्टी सीएम का किया

शिवकुमार का बचाव करते हुए राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री यह सुझाव देने की कोशिश कर रहे हैं कि बेंगलुरू की समस्याओं को ठीक करने के लिए कोई शार्टकॉट रास्ता नहीं हो सकता है, इसे बेहतर करने की योजना बनाने और उन्हें लागू करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

राज्य गृह मंत्री परमेश्वर इससे पहले बेंगलुरू के विकास प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि बेंगलुरू में बुनियादी ढांचे की कमी है। बेंगलुरू इस तरह की आबादी और इस तरह के वाहनों के लिए नहीं बनाया गया था। आबादी लगभग 1.4 करोड़ है और सड़कों पर लगभग उतनी ही संख्या में वाहन चल रहे हैं,यातायात हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+