Karnataka News: IAF अधिकारी ने किया था हमले का केस दर्ज, अब उन्हीं पर हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बेंगलुरु के वायुसेना अधिकारी पर 'हत्या के प्रयास' का मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वायुसेना अधिकारी द्वारा मारपीट की गई थी।

बेंगलुरु रोड रेज मामले ने अब एक नया मोड़ सामने आया है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस पर अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। यह कदम सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक उनकी पत्नी मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं। यह घटना सोमवार, 22 अप्रैल की सुबह टिन फैक्ट्री जंक्शन के पास हुई, जब बोस अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। फुटेज के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि विवाद के दौरान बोस ने बाइक सवार युवक पर गंभीर हमला किया।

Karnataka News

घायल युवक ने बायप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई

इस मामले में घायल युवक, विकास कुमार ने बायप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की जांच फिलहाल जारी है और रिपोर्ट्स के अनुसार, शिलादित्य बोस इस समय कोलकाता में हैं। जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। घायल युवक, विकास कुमार, एक कॉल सेंटर में काम करता है

विवाद का कन्नड़ से कोई लेना-देना नहीं है: डीसीपी

इस मामले में डीसीपी (बेंगलुरु ईस्ट) देवराज ने पत्रकारों को बताया कि इस विवाद का कन्नड़ से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भाषा से जुड़ा मुद्दा नहीं है। विवाद तब शुरू हुआ जब बोस की पत्नी ने बाइक सवार से गलत दिशा से आने के लिए सवाल किया। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई में बदल गया, जैसा कि हम अक्सर बेंगलुरु में सड़क पर होने वाली घटनाओं में देखते हैं।

डीसीपी देवराज ने विंग कमांडर के दावे का खंडन किया

डीसीपी (बेंगलुरु ईस्ट) देवराज ने विंग कमांडर के इस दावे का भी खंडन किया कि किसी ने भी लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, "हमारी जांच और फुटेज से पता चलता है कि दो से तीन लोगों ने बीच-बचाव करने और लड़ाई को रोकने की कोशिश की।" पुलिस का कहना है कि वे घटनाओं के पूरे सिलसिले को एक साथ जोड़ने के लिए इलाके में लगे डैशकैम से फुटेज सहित और सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

देवराज डी ने बताया कि विकास कुमार की जवाबी शिकायत के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ बयाप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारी ने उनके साथ मारपीट भी की।

क्या था मामला?

यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई जब बोस और उनकी पत्नी, स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। इसके बाद विंग कमांडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खून से लथपथ चेहरे के साथ एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि कन्नड़ में बात न करने पर एक बाइक सवार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि बाइक सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाई, उनके वाहन के सामने रुका और उन पर हमला किया। बोस ने कहा, "मैं चिल्लाता रहा और लोगों से पूछता रहा, क्या कर्नाटक सशस्त्र बलों के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित है जो देश की सेवा करते हैं?" उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ नागरिकों को छोड़कर स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप नहीं किया।

जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे विंग कमांडर खूद विकास कुमार को पकड़कर सड़क पर उसे बार-बार मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस गहनता से घटना की जांट में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+