Karnataka: मैसूर का गुंबद आकार वाला बस स्टैंड गिराया जाएगा, NHAI ने जारी किया आदेश
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मैसूर नगर निगम को मैसूर में एक विवादास्पद गुंबद के आकार के बस शेल्टर को हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके लिए मैसूर नगर निगम को एक सप्ताह का समय दिया गया है। NHAI की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मैसूर शहर निगम को कर्नाटक के मैसूर में एक बस स्टॉप पर "विवादास्पद तरह के निर्मित गुंबद" को हटाया जाए।

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने उठाया था मुद्दा
मैसूर-कोडागु लोकसभा से सांसद प्रताप सिम्हा ने बस स्टैंड के विवादित गुंबद को तोड़ने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सोमवार को निगम के अधिकारियों को गुंबद गिराने की चेतवानी जारी की थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि अगर संबंधित इंजीनियर इस गुंबद को नहीं गिराएंगे तो वे खुद एक बुल्डोजर लाएंगे और तोड़ देंगे।
वहीं, उनके इस बयान को लेकर नाराज कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एसए रामदास ने बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की थी और कथित तौर पर सांसद के बारे में शिकायत की थी। विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर जानकारी रखने वाले आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इसके बाद, जिला प्रशासन ने एक बैठक की और एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित करने का फैसला किया कि जब तक वे सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं करेंगे, तब तक बस शेल्टर बना रहेगा।
हालांकि, इससे पहले जारी एक प्रेस रिलीज में रामदास ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से डिजाइन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति प्राप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर समिति कहती है कि डिजाइन विवादित है , तो ठीक है। लेकिन मुझे लगता है कि मैसूर की संस्कृति को ध्यान में रखकर बस स्टैंड को बनाया जा रहा है।
फिलहाल, बस स्टैंड के गुंबद को गिराने के लिए NHAI की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, विवाद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की भी तैनाती कर दी गई है और मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- Karnataka: मैसूर में रिहायशी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों पर किया अटैक, देखें खौफनाक Video












Click it and Unblock the Notifications