Karnataka: मैसूर में रिहायशी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों पर किया अटैक, देखें खौफनाक Video

मैसूर में रिहायशी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों पर किया अटैक

Leopard Entered Mysore's KR Nagar: जंगलों को काटकर शहर बसाए जा रहे हैं, तेजी से हो रहे शहरीकरण और शिकार की कमी के चलते आए दिन रिहायशी इलाकों में तेंदुए के घुसने की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को कर्नाटक के मैसूर शहर की एक कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस आया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए । तेंदुए के दिखने के बाद लोग दहशत में आ गए और वहीं कुछ लोग उसे भगाने के लिए उस पर ईंट पत्‍थर फेंकने लगे जिसके बाद तेंदुए ने लोगों पर अटैक कर घायल कर दिया।

मैसूर के केआर नगर में घुसा तेंदुआ, फैली दहशत

मैसूर के केआर नगर में घुसा तेंदुआ, फैली दहशत

ये घटना मैसूर के केआर नगर की है जहां का वीडियो सामने आया है। जिसमें तेंदुआ कालोनी में बने घरों के सामने एक जगह से दूसरी जगह पर छलांग लगाते हुए भागता नजर आ रहा है। वहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद नजर आ रहे है और भारी संख्‍या में लोग अपनी छतों पर इस तेंदुए को देखते नजर आए।

लोगों पर अटैक कर किया घायल

लोगों पर अटैक कर किया घायल

ये केआर नगर में शुक्रवार की सुबह की ये घटना है। तेंदुए ने बाहर नजर आए लोगों पर अटैक भी किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ एक घर की दीवार से नीचे कूदता है और मोटरसाइकिल पर जा रहे शख्‍स पर हमला कर देता है जिससे वो गिर जाता है। इसके बाद एक शख्‍स जो उसे भगाने के लिए उस पर पत्‍थर मारने की कोशिश करता है उस पर भी तेंदुआ हमला करता है और वो जमीन में गिर कर घायल हो जाता है।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा

हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने उसे मौके पर पहुंचकर काफी मशक्‍कत के बाद पकड़ लिया है। वन विभाग के अनुसार लोग तेंदुए को देखते ही उस पर हमला करने लगे जिसके बाद वो आक्रामक हो गया।

लोग जंगली हो गए

आईएफएस सुशांत सिंह नंदा ने लिखा तेंदुआ देख लोग जंगली हो गए

आईएफएस सुशांत सिंह नंदा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है मैसूर से परेशान करने वाले दृश्य। भीड़ केवल पहले से ही तनावग्रस्त तेंदुए को बढ़ा रही है। इसे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सुरक्षित रूप से शांत कर दिया गया है।गलती सिर्फ इतनी थी कि देखा गया। जिसके बाद लोग जंगली हो गए और असली जंगली ने सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।

 तेंदुओं की आबादी के मामले में कर्नाटक का है दूसरा स्‍थान

तेंदुओं की आबादी के मामले में कर्नाटक का है दूसरा स्‍थान

बता दें 2020 की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में तेंदुआ की आबादी में 60 फीसदी का इजाफा हुआ। तेंदुओं की संख्‍या के मामले में कर्नाटक राज्‍य दूसरे नंबर पर आता है। देश में 2014 में 7910 तेंदुए थे तो जिनकी संख्‍या 2020 में 12,852 हो गई हैं। तेंदुए की संख्या के मामले में सबसे अधिक संख्‍या मध्य प्रदेश में-3421, कर्नाटक में-1783 और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है जहां 1690 तेंदुए हैं। ये रिपोर्ट पर्यावरा एवं वन मंत्री ने 2020 में जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+