'पूरे देश में लागू करेंगे कर्नाटक का फॉर्मूला', गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत के बाद बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती भी है। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले।

Rahul Gandhi Mysore Visit: कर्नाटक के मैसूर में गृह लक्ष्मियों को आज यानी बुधवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कांग्रेस सरकार ने बड़ा तोहफा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती भी है। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले। राहुल ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से 5 वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं, तो वो करते हैं। आज करोड़ों महिलाओं को 2000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में मिले।

 Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मैं हजारों महिलाओं से मिला। कर्नाटक में हम करीब 600 किलोमीटर पैदल चले। मैंने आपसे बात की और मुझे एक बात साफ समझ में आई। आपने कहा कि महंगाई का असर आप पर पड़ रहा है। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। हजारों महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे महंगाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। मैं समझ गया कि कर्नाटक की महिलाएं इस राज्य की नींव हैं।

'हमने अपना वादा पूरा किया'

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमने आपसे कहा था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम 'शक्ति' रखा गया और हमने इसे पूरा किया। हमारी पांच योजनाएं देखिए। एक को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के लिए हैं। लेकिन, बाकी चारों योजनाएं महिलाओं के लिए ही बनी हैं। इसके पीछे एक गहरी सोच है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक फैशन है। दिल्ली (केंद्र में) सरकार अरबपतियों के लिए काम करती है। हमारा मानना है कि सरकार को गरीबों और कमजोरों के लिए काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+