कर्नाटक: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत का मामला, ईश्वरप्पा का मंत्रीपद से इस्तीफे का ऐलान

बेंगलुर, 14 अप्रैल: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कई आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा कल (शुक्रवार) को अपना इस्तीफा दे देंगे। विपक्ष के भारी विरोध के बाद गुरुवार को ईश्वरप्पा ने कहा कि वो शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

Recommended Video

    Karnataka में ठेकेदार Santosh Patil खुदकुशी केस में मंत्री Eshwarappa देंगे इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    Karnataka Minister KS Eshwarappa says that he will handover his resignation to the Chief Minister tomorrow

    ईश्वरप्पा ने कहा कि मै कल मैं अपना इस्तीफा सीएम को सौंपने जा रहा हूं, आपके सहयोग के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक की भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री हैं। उन पर ठेकेदार संतोष पाटिल ने कुछ दिन पहले 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। हाल ही में संतोष पटिल उडुपी के एक होटल में मृत मिले। संतोष पाटिल ने कथित तौर पर अपनी मौत से कुछ देर पहले ही मीडिया और अपने दोस्तों को एक मैसेज भैजा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो अपना जीवन समाप्त करने जा रहे हैं और इसके लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। इस केस में पुलिस ने भी ईश्वरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    कांग्रेस लगातार कर रही थी इस्तीफे के लिए प्रदर्शन

    ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत से जुड़े मामले में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। ईश्वरप्पा के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरू में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के घर की ओर बढ़ने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कई नेता कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि गुरुवार सुबह तक भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि ईश्वरप्पा का इस्तीफा होगा लेकिन शाम तक इस्तीफे का ऐलान कर दिया गया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+