कांग्रेस के 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया
मुंबई। कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच कर्नाटक कांग्रेस के 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार को मुंबई में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार बुधवार को मुंबई पहुंचे। उनकी कोशिश उन बागी विधायकों से मिलने की थी। डीके शिवकुमार जेडीएस विधायक शिवलिंगे गौड़ा और कुछ अन्य नेताओं के साथ मुंबई के रेनिसन्स होटल पहुंचे थे जहां पर कांग्रेस के 10 बागी विधायक ठहरे हुए हैं। हालांकि, यहां पहुंचने पर मुंबई पुलिस ने उनको होटल के अंदर जाने से रोक दिया। इस बीच मिल जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यही नहीं इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

डीके शिवकुमार और मिलिंद देवड़ा हिरासत में
कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार इस समय संकट में है। कांग्रेस और जेडीएस के कई असंतुष्ट विधायकों ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है। इस बीच कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने सरकार बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर डीके शिवकुमार मुंबई में कांग्रेस के 10 बागी विधायकों से मिलने पहुंचे। मुंबई के रेनिसन्स होटल में उन्होंने इन विधायकों से मुलाकात की कोशिश की लेकिन उन्हें होटल में जाने नहीं दिया गया। इस बीच दिन में करीब ढ़ाई बजे मुंबई पुलिस ने डीके शिवकुमार को हिरासत में ले लिया। शिवकुमार के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा को भी हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने मुंबई पहुंचे थे शिवकुमार
इससे पहले डीके शिवकुमार जब मुंबई पहुंचे तो इसी होटल में उन्होंने अपने लिए कमरा बुक कराया था, हालांकि, होटल की ओर से उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद डीके शिवकुमार ने कहा, "उन्हें मुझ जैसे विजिटर पर गर्व होना चाहिए। मुझे मुंबई से प्यार है, मुझे ये होटल बहुत पसंद है। उन्हें रद्द करने दें बुकिंग, मेरे पास अन्य कमरे भी हैं।" उस समय डीके शिवकुमार ने स्पष्ट कहा कि वो विधायकों से मिले बिना नहीं जाएंगे।

होटल के आस-पास के इलाके में लगाई गई धारा 144
वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक, मुंबई में जिस इलाके में ये होटल है वहां आस-पास में धारा 144 लगा दी गई है। डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें कलिना यूनिवर्सिटी रेस्ट हाउस में ले जाया गया है। मुंबई के साथ-साथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भी सियासी घमासान जारी है। बेंगलुरू में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को हिरासत में लिया गया है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications