कर्नाटक में सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
बेंगुलुरु। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सबकी नजर कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सरकार पर है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन दोनों राज्यों की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। बात अगर सिर्फ कर्नाटक की करें तो वहां कांग्रेस विधायक खुद इस बात का संकेत दे रहे हैं कि सरकार पर संकट के बादल हैं।

इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता और मंत्री डीके शिवकुमार का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह मुझे पता है कि कौन जीता और किसके खाते में हार आई है। सामान्य तौर पर उन्हें कुछ संदेश मिलते हैं। लेकिन वो गांधी जी के सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं। जैसे बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो और बुरा मत देखो।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) सरकार की चिंताओं को और बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता के एन रजन्ना ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर पर तीखा निशाना साधा और दावा किया कि राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार 10 जून के बाद नहीं रहेगी।
परमेश्वर पर निशाना साधते हुए रजन्ना ने कहा, 'यह सरकार अब तक गिर गयी होती...मुझे पता चला है कि चूंकि मोदी 30 मई को शपथ ले रहे हैं (प्रधानमंत्री के रूप में), ऐसे में उनकी पार्टी (भाजपा) में फैसला किया गया है कि कुछ भी नहीं किया जाए। यह सरकार अधिक से अधिक 10 जून तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications