Video: कर्नाटक में बढ़ रहा हिजाब Vs भगवा गमछा विवाद, कॉलेज में छात्रा से मारपीट
मांड्या, 08 फरवरी: कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब बनाम भगवा गमछे का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब तक प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचने लगा है। पूरे राज्य में हिजाब पर विवाद तेज होता नजर आ रहा है। ऐसे में मांड्या के एक कॉलेज में पहुंचने वाली छात्रा को भगवा गमछा पहने और जय श्री राम के नारे लगाने वाले लड़कों के एक ग्रुप ने घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक बुर्का और हिजाब पहने छात्र को मांड्या के एक कॉलेज में नारे लगाने वाले, भगवा गमछा पहने लड़कों के एक बड़े ग्रुप ने घेर लिया। इस दौरान कथित तौर पर मांड्या प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में मुस्लिम छात्रा के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है। वीडियो में युवती अपना स्कूटर पार्क करती है और कॉलेज की बिल्डिंग की तरफ जाती है, जब भगवा गमछा पहने छात्र "जय श्री राम" चिल्लाते हैं और उसकी ओर बढ़ते हैं। इसके बदते मुस्लिम छात्रा वापस "अल्लाह हू अकबर!" चिल्लाती हुई नजर आती हैं।
घटना के वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही वह छात्रा अपनी क्लास में जाती हैं लड़कों के नारे के बाद वो भी चिल्लाने लगती हैं। इस दौरान कॉलेज के अधिकारी छात्रा को एस्कॉर्ट करते दिख रहे हैं। बाद में वह एक वीडियो में क्लास में जाने से पहले भगवा गमछा पहने लड़कों द्वारा उसके साथ किए गए व्यवहार के बारे में शिकायत करती हुई दिखाई देती है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना मैसूर-बेंगलुरु राजमार्ग पर स्थित पीईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में हुई है। इधर, पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज) प्रवीण मधुकर पवार ने बताया कि मांड्या की घटना उस विवाद का हिस्सा थी, जो कर्नाटक के बाकी हिस्सों में व्याप्त है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि कॉलेज में कोई तनाव है और कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि शांति को कोई खतरा न हो।












Click it and Unblock the Notifications