Gunjan Kumari कौन है? पति ने बनाया BPSC टीचर-बदले में तलाक के कागज, प्रेमी संग पड़की गई, ब्लू ड्रम कांड का डर!
Bihar Gunjan Kumari Case: एक मिडिल क्लास परिवार की 13 साल पुरानी शादी में अचानक दरार पड़ गई। सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी के सुर बदल गए। पुराने कॉलेज दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। 10 साल का मासूम बेटा पिता के साथ, मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि मम्मी मुझे नीचे भेज देती थीं, अंकल को मामा बोलने को कहती थीं।'
यह कोई साधारण वैवाहिक विवाद नहीं, बल्कि विश्वासघात की कहानी है। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत निवासी अमन कुमार (46) ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी (लगभग 40 वर्ष) पर धोखाधड़ी, विवाहेतर संबंध और परिवार छोड़ने का आरोप लगाया है। मामला अब कोर्ट में है और स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। 23-25 मई 2026 की घटना ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है। आइए जानते हैं कि पति ने पत्नी पर क्या क्या आरोप लगाए? कौन है गुंजन कुमारी?

Who Is Gunjan Kumari: गुंजन कुमारी कौन हैं?
गुंजन कुमारी हाजीपुर की रहने वाली हैं। 2013 में अमन कुमार से उनकी शादी हुई। उस समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थीं। शादी के बाद अमन ने उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। ग्रेजुएशन, B.Ed और बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) TRE-2 की तैयारी कराई। 2023 के अंत में गुंजन का चयन 6 से 8वीं कक्षा की सरकारी शिक्षिका के रूप में हुआ। 2024 में सुपौल के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग हुई, फिर सुपौल के UMS मध्य विद्यालय हिंदीगढ़ी में पोस्टिंग मिली।
अमन कुमार फोटोग्राफर हैं। उन्होंने पत्नी की पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत की, मजदूरी की और 2022 में पैतृक 1.5 कट्ठा जमीन भी बेच दी। उनका आरोप है कि नौकरी मिलते ही गुंजन बदली।
Husband Aman Kumar Allegations: पति अमन कुमार के आरोप- 'Blue Drum'वाली आशंका तक

अमन का कहना है कि मेरा सपना था कि मेरी पत्नी सरकारी टीचर बने। मैंने कभी उसके ऐशो-आराम में कमी नहीं आने दी। लेकिन जब मैंने उसके अफेयर के बीच में आने की कोशिश की तो डर लगता था कि कहीं मेरी लाश भी किसी ब्लू ड्रम में न मिल जाए।
अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की मुलाकात उनके ग्रेजुएशन के पुराने दोस्त प्रेम प्रकाश जायसवाल (या प्रकाश) से हुई। प्रकाश वैशाली में पोस्टेड थे। जून 2024 से दोनों के बीच कथित संबंध शुरू हुए। अमन के वैशाली में रहने के दौरान प्रकाश, गुंजन के सिमराही बाजार वाले 2BHK किराए के घर आता था। गुंजन ने बेटे को सिखाया था कि अंकल को 'मामा' कहना। जनवरी 2025 में गुंजन ने बेटे को मेरे पास वैशाली भेजकर 'खुद महिला टीचर्स के साथ दार्जिलिंग जा रही है' का बहाना बनाया, लेकिन असल में कथित प्रेमी के साथ गई। लगभग एक साल से अलग रह रही हैं और तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। अमन पर झूठे आरोप लगाए हैं।
25 मई को पत्नी की खुली पोल, प्रेमी की बाहों में देख फूटा पति का गुस्सा

अमन को सूचना मिली कि गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर के किराए के मकान में प्रेम प्रकाश के साथ हैं। अमन पहुंचे तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर डायल-112 पर फोन किया। पुलिस पहुंचने से पहले ही पड़ोसी और मकान मालिक पहुंच गए, दरवाजा खुलवाया। अमन का मोबाइल छीना गया। उन्होंने दावा किया है कि घटना का वीडियो उनके पास है।
बेटे का दिल दहला देने वाला बयान

10 वर्षीय ने पिता के सामने मां पर आरोप लगाए कि मम्मी मुझे नीचे भेज देती थीं और खुद ऊपर रहती थीं। अंकल आते थे तो मम्मी कहती थीं कि किसी को मत बताना, पूछे तो मामा बोलना। बेटे ने मां के साथ रहने से इनकार कर दिया है।
दूसरी तरफ गुंजन का पक्ष
गुंजन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने भी अमन पर कुछ आरोप लगाए हैं, जिसमें वैवाहिक समर्थन की कमी और अन्य शिकायतें शामिल हो सकती हैं। दोनों पक्षों ने कोर्ट में शिकायतें दाखिल की हैं। पुलिस का रुख साफ है कि औपचारिक शिकायत पर ही कार्रवाई होगी।
Bihar Gunjan Kumari-Aman Kumar Case Timeline: कैसे बिगड़ा रिश्ता
- 2013: अमन-गुंजन शादी।
- 2015: बेटे का जन्म।
- 2022: अमन ने जमीन बेचकर पढ़ाई का खर्च उठाया।
- 2023 (दिसंबर): BPSC TRE-2 में गुंजन का चयन।
- 2024: ट्रेनिंग सुपौल, पोस्टिंग, कथित अफेयर शुरू।
- जनवरी 2025: बेटे को पति के पास भेजकर 'महिला टीचर के साथ दार्जिलिंग जाने का' बहाना।
- मई 2025: अलग रहना, तलाक अर्जी।
- 25 मई 2026: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, पुलिस सूचना।
गुंजन जैसे कितने कांड हुए?
कांड-2: PCS अधिकारी ज्योति मौर्या केस
ज्योति मौर्या मामला (Jyoti Maurya Case) साल 2023 में तब सुर्खियों में आया, जब उनके पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के बाद ज्योति की पढ़ाई में आर्थिक और अन्य तरह से मदद की। आलोक का कहना था कि PCS अधिकारी बनने के बाद ज्योति ने उनसे दूरी बना ली और तलाक की मांग करने लगीं। दूसरी ओर, ज्योति मौर्या ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बीच वैवाहिक विवाद पहले से मौजूद थे और मामला अदालत में विचाराधीन है।
इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके कारण मामला पुलिस और परिवार न्यायालय तक पहुंच गया। यह विवाद सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर व्यापक चर्चा का विषय बना और राष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ गई। हालांकि, अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलोक और ज्योति मौर्या के बीच सुलह हो गई है। दोनों ने अपने बच्चों और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए साथ रहने का फैसला किया है। लंबे समय तक चले विवाद के बाद परिवार में फिर से मेल-मिलाप होने की खबर सामने आई है।
कांड-3: कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी तो छोड़कर चली गई
2023 में एक और मामला यूपी के कानपुर देहात से सामने आया था। यहां के भोगनीपुर क्षेत्र के डीघ गांव निवासी रामकुमार (ट्रक ड्राइवर) ने आरोप लगाया कि उन्होंने कर्ज लेकर अपनी पत्नी सीमा की पढ़ाई पूरी कराई और नर्सिंग की शिक्षा दिलाई। पढ़ाई पूरी होने के बाद सीमा को सरकारी नौकरी मिल गई, लेकिन इसके बाद वह बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं। रामकुमार का दावा था कि पत्नी अब उन्हें बच्चों से मिलने तक नहीं देती और यह भी नहीं बताती कि वह कहां नौकरी कर रही हैं।
रामकुमार का कहना था कि पत्नी की पढ़ाई के लिए लिया गया कर्ज वह आज भी चुका रहे हैं। उनका आरोप था कि जब वह पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल जाते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता। उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। डीएम ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
ये केस दर्शाते हैं कि आर्थिक स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी और नैतिकता का संतुलन जरूरी है।
अभी क्या स्थिति?
मामला अदालत में है। पुलिस जांच जारी। अमन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। गुंजन पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। एक पक्ष की कहानी सुनकर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सकता। लेकिन अमन कुमार की पीड़ा और मासूम बेटे का बयान समाज को सोचने पर मजबूर कर रहा है - सफलता की कीमत परिवार को क्यों चुकानी पड़ती है?













Click it and Unblock the Notifications