कर्नाटक: विधानसभा के वॉशरूम में एक शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित विधानसभा में सोमवार को एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस शख्स का नाम रेवन्ना कुमार है और वह चिक्कबल्लापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। रेवन्ना कुमार ने विधानसभा के वॉशरूम में आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Karnataka: man tried to take extreme step in a washroom in Vidhana Sabha

आत्महत्या की कोशिश करने वाले रेवन्ना के पास से ब्लेड मिला है। फिलहाल, नाजुक हालत देखते हुए रेवन्ना कुमार को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये घटना विधान सभा के तीसरे फ्लोर पर रूम नंबर 332 की बताई जा रही है। रेवन्ना कुमार के गले पर भी निशान मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस इस शख्स के बारे में अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को अभी आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं पुलिस स्थिति सामान्य होने के बाद रेवन्ना का बयान भी दर्ज करेगी जो कि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। फिलहाल, विधानसभा के वॉशरूम में हुई इस घटना की चर्चा हर कोई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+