शख्‍स ने IPS अधिकारी पर लगाए पत्‍नी से जबरन अफेयर और संबंध बनाने का अारोप, जारी किया सेक्‍स टेप

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक IPS अधिकारी का सेक्‍स टेप वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस टेप में आईपीएस अधिकारी एक शादीशुदा महिला के साथ हैं। महिला के पति का आरोप है कि बेंगलुरु (ग्रामीण) एसपी भीमशंकर एस गुलेड ने उसकी पत्‍नी पर जबरन अफेयर का दबाव बनाया था। उसने कहा कि सबूत के तौर पर उसने इस वीडियो रिलीज किया है। एसपी पर आरोप लगाने वाले 40 वर्षीय शख्‍स देवनागरे का रहने वाला है और उसने यह भी कहा है कि एसपी उसकी पत्‍नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

शख्‍स ने IPS अधिकारी पर लगाए पत्‍नी से जबरन अफेयर करने और संबंध बनाने का अरोप, जारी किया सेक्‍स टेप

पति ने यह भी कहा है कि उसकी पत्‍नी फिलहाल गायब है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में 5 जुलाई को कोरमंगला पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने से पहले कानूनी सलाह ली जा रही है। शख्‍स ने अपनी शिकायत में भीमशंकर एस गुलेड पर आरोप लगाया है कि वो 2016 से 2018 के बीच देवनागरे जिले के एसपी था। इसी दौरान वो उसकी पत्‍नी के संपर्क में आया। उसने बताया कि वो अपनी पत्‍नी के साथ एक स्‍टूडियो चलाता है। स्‍टूडियो सेटअप के बाद एसपी गुलेड उसका पहला ग्राहक था।

एसपी ने उसकी पत्‍नी को उसकी जुड़वा बेटियों के बर्थडे को शूट करने के लिए कहा था। शख्‍स ने बताया कि बाद में उसने मेरी पत्नी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और यौन संबंध के लिए कहने लगा। उसने आगे बताया, 'मेरी पत्नी डर की वजह से बाध्य थी और उसने कई बार इसका फायदा उठाया।' हालांकि शख्स दावा कर रहा है कि उसकी पत्नी गायब है जबकि उसकी पत्नी ने एक न्यूज चैनल से कहा कि उसका उसके पति से विवाद था और पति ने उसको और एसपी को बदनाम करने के लिए फेक विडियो बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+