Karnataka local body elections results 2020: BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर जारी
Karnataka local body elections results 2020: आज कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। दिन के दो बजे तक के रूझानों में भाजपा 5340 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 3150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि JDS, 1580 सीटों पर आगे हैं। कड़ी सुरक्षा और कोरोना बचाव के नियमों का पालन करते हुए यहां मतगणना हो रही है। मालूम हो कि कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 22 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 27 दिसंबर को हुआ था। यह चुनाव 5 हजार 762 ग्राम पंचायतों की सीटों के लिए हुआ है।

आपको बता दें कि चुनाव अधिकारियों ने कहा कि परिणाम देर से घोषित होने की संभावना है क्योंकि मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए मतगणना में टाइम लग रहा है। मालूम हो कि कर्नाटक की ग्राम पंचायत चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के बीच है।
कोरोना महामारी की वजह से टले थे चुनाव
कर्नाटक की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल इस साल जून-जुलाई में समाप्त हो गया था। कोरोना महामारी के चलते तब चुनाव नहीं हो सके थे। तब चुनाव छह महीने के लिए टाल दिए गए थे। इसको लेकर हाईकोर्ट में भी अर्जी दी गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने चुनाव करवाने का आदेश दिया था। कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने मतगणना स्थल पर विशेष इंतजाम किए हैं।
होगा 2,22,814 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
गौरतलब है कि आपको बता दें कि आज कुल 2,22,814 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है। पहले चरण में, लगभग 82 प्रतिशत मतदान, जबकि दूसरे चरण में लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास जताया है कि 85-90 प्रतिशत भाजपा समर्थित उम्मीदवार ग्राम पंचायत चुनावों में चुने जाएंगे, फिलहाल रूझानों में भाजपा आगे चल रही है, उसके और कांग्रेस के बीच में कांटे का मुकाबला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications