Karnataka Local Body Elections: पहले चरण की वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों पर दिख रही भीड़
कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों पर दिख रही भीड़
Karnataka Local Body Elections: कर्नाटक में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज (22 दिसंबर) वोट डाले जा रहे हैं। आज पहले चरण का चुनाव है। पहले चरण में आज कलबुर्गी और शिमोगा में वोट पड़ रहे हैं। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है।

कर्नाटक में 6012 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से आज, यानी पहले चरण में 3019 ग्राम पंचायत के लिए वोटिंग हुई है।कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होने हैं। दूसरा चरण 27 दिसंबर को है। वोटों की गिनती 30 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के बीच है।
कर्नाटक की 6012 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल इस साल जून-जुलाई में समाप्त हो गया था। कोरोना महामारी के चलते तब चुनाव नहीं हो सके थे। तब चुनाव छह महीने के लिए टाल दिए गए थे। इसको लेकर हाईकोर्ट में भी अर्जी दी गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने चुनाव करवाने का आदेश दिया था।
कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ पर विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। जिससे भीड़भाड़ के बिना मतदान कराया जा सके। वहीं वोट डालने के लिए मास्क लगाकार आना भी जरूरी है। वहीं सैनेटाइजर की व्यवस्था भी बूथों पर कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications