कर्नाटक विधान परिषद की 3 सीटों पर उपचुनाव, 30 जून को ही होगा मतदान और मतगणना
कर्नाटक विधान परिषद के तीन सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद 30 जून को उपचुनाव होगा। जिसका परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 जून को मतदान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देने वाले बाबूराव चिंचानसुर, आर शंकर और सावड़ी लक्ष्मण के अपने विधान परिषद सदस्यों के पद से इस्तीफा देने के बाद ये चुनाव होंगे।
वहीं, नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल भी पुराने सदस्यों के जितना ही रहेगा। बाबूराव का कार्यकाल 17 जून 2024 तक, आर शंकर का 30 जून 2026 तक और लक्ष्मण का 14 जून 2028 तक था। इन पदों के रिक्त होने के बाद 30 जून को विधानसभा सदस्य सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करेंगे। वहीं, इस मतदान का परिणाम भी रात को ही घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए 13 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। साथ ही उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 21 जून, उम्मीदवार अपना नामांकन 23 जून तक वापस ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications