कर्नाटक के नए सीएम होंगे कुमार स्वामी, कांग्रेस के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार
बेंगलुरूः कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने से पहले इस्तीफा दे दिया। भाजपा के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं था। अब कर्नाटक में राज्यपाल एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्योता देंगे। एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे, वो कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार, कुमार स्वामी सोमवार को कंटीरावा स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बता दें, एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा के नतीजों के बाद सरकार बनाने का दावा ठोका था लेकिन राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। लेकिन भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाई।
बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि वो राज्यपाल के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। कुमारस्वामी से सवाल पूछा गया था कि वो शपथ कब ले रहे हैं। बता दें, कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो रहा है। उससे पहले राज्यपाल को नई सरकार का गठन करना होगा।
कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले एचडी कुमारस्वामी ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि शाम चार बजे तक बीजेपी हमारे विधायकों को लुभाने की कोशिश करेगी। हमारे सभी विधायक एक साथ हैं। कोई भी विधायक दूसरे खेमे में जाने वाला नहीं है। हमारा कोई भी विधायक फंसाया नहीं गया है। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि मैं और सिद्धारमैया एक साथ विधानसभा जाएंगे।
यह भी पढ़ें- डीके शिवकुमार: यही है भाजपा के हाथ से बाजी छीन लेने वाला शख्स












Click it and Unblock the Notifications