कर्नाटक में बड़ी हलचल, जेडीएस विधायकों ने कुमारस्वामी से कहा-बीजेपी का करें सपोर्ट

Recommended Video

    Karnataka: Yeddyurappa के समर्थन में आए JDS MLA ! , Kumaraswamy से कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। जेडीएस विधायकों ने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी से भाजपा का समर्थन करने की मांग की है। जेडीएस में इस वक्त दो धड़े बनते दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले, राज्य में जारी सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीएस येदियुरप्पा को 31 जुलाई तक बहुमत साबित करना है।

    जेडीएस का एक धड़ा बीजेपी को समर्थन देने के पक्ष में

    जेडीएस का एक धड़ा बीजेपी को समर्थन देने के पक्ष में

    जेडीएस का एक धड़ा विपक्ष में बैठना चाहता है, जबकि दूसरे धड़े ने भाजपा को समर्थन देने की मांग की है। इस धड़े का कहना है कि ये समर्थन या तो सरकार में रहकर या फिर बाहर से दिया जा सकता है। इस मामले पर पूर्व मंत्री जीटी देवगौड़ा ने कहा कि बीजेपी को समर्थन देने पर अंतिम फैसला एचडी कुमारस्वामी पर छोड़ा गया है। समर्थन देने के पक्ष में खड़े विधायकों का कहना है कि बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बचाना बेहतर होगा।

    कुमारस्वामी को लेना है अंतिम फैसला

    कुमारस्वामी को लेना है अंतिम फैसला

    जेडीएस विधायकों का ये कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि तीन दिन पहले से ही कुमारस्वामी की पार्टी ने सरकार गिराने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था और बीएस येदियुरप्पा पर खरीदफरोख्त का आरोप लगाया था। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरकार गिरने के एक दिन बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था। कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई भरोसा नहीं दिखाया था और कहा था कि दोनों दलों ने अभी तक इस पर चर्चा नहीं की है।

    बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली

    बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली

    इसके पहले, मंगलवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद शुक्रवार को कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया। 15वीं विधानसभा में ये दूसरी बार है, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पहली बार उन्हें सबसे बड़ी पार्टी के विधायक दल का नेता होने के नाते राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया था, लेकिन वे बहुमत नहीं जुटा सके थे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+