कर्नाटक: JDS विधायक का वीडियो, बीजेपी में शामिल होने पर 40 करोड़ के ऑफर का दावा

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ समय में उठापटक का दौर जारी है। सत्तारूढ़ कुमारस्वामी सरकार का कहना है कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बीजेपी कर रही है और विधायकों को पैसों का लालच देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ताजा घटनाक्रम में कर्नाटक में एक जेडीएस विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दावा करते नजर आते हैं कि उन्हें 40 करोड़ रु की पेशकश की गयी थी।

karnataka: jds mla k mahadev claims, was offered 40 crore for joining bjp

हालांकि, विधायक के. महादेव ने ये नहीं बताया कि उन्हें इस रकम की पेशकश किसने की थी। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी कुमारस्वामी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। जबकि बीजेपी इन आरोपों को खारिज करती रही है।

इस वीडियो में महादेव ने दावा किया कि कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जरकिहोली ने गठबंधन के साथ रहने के लिए 80 करोड़ रुपए की मांग की थी। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि विधायकों को खरीदने के लिए बीजेपी भ्रष्टाचार की रकम का इस्तेमाल कर रही है। कर्नाटक बीजेपी ने सत्ताधारी दल के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विधायक महादेव ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने पर 40 करोड़ रु कैश देने का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को फोन करने की धमकी दी। दूसरी तरफ, राज्य के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दावा किया कि बीजेपी कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है। सिद्धारमैया ने जेडीएस नेता जीटी देवगौड़ा के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार को अस्थिर करने में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+