कर्नाटक गृह मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आकर आइस्‍क्रीम बेचने वाले की हुई मौत

कर्नाटक गृह मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आकर एक मोटरसा‍किल सवार की मौत हो गई है। ये घटना बुधवार की है जब गृह मंत्री अपने काफिले के साथ मैसूर से तीर्थहल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे।

Karnataka Home Minister Araga Gyanendra

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के काफिले के साथ चलने वाली एक्‍कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से एक शख्‍स की मौत हो गई है। ये घटना बीते बुधवार की रात को हासन जिले के अर्सीकेरे तालुक में गंडासी के पास हुई। गृह मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की टक्‍कर एक मोटरसाइकिल सवार से हुई और उसकी मौत हो गई! मरने वाला शख्‍स 42 वर्षीय रमेश था जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था ।

मोटरसाइकिल पर था सवार

गृह मंत्री ज्ञानेंद्र मैसूर से तीर्थहल्ली के लिए अपने काफिले के साथ जब जा रहे तब ये हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री का काफिले के एस्कॉर्ट वाहन से विपरीत दिशा से आ रहे शख्‍स की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंडासी में भर्ती कराया गया, जहां उसने अंतिम सांस ली।

गृह मंत्री मैसूर से तीर्थहल्‍ली जा रहे थे

पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने कहा जिस कार में मंत्री यात्रा कर रहे थे वह दुर्घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर थी। मंत्री को तीर्थहल्ली पहुंचने तक दुर्घटना की जानकारी नहीं थी, क्योंकि उन्हें सूचित नहीं किया गया था।

मृतक की पत्‍नी ने कार ड्राइवर के खिलाफ दर्ज करवाया केस

हालांकि गृहमंत्री के स्‍कॉर्ट वाहन की गाड़ी की चपेट में आकर मरने वाले रमेश की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एस्कॉर्ट वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+