कर्नाटक हिजाब विवाद: उडुपी के एक और कॉलेज ने छात्राओं के सिर पर स्कार्फ़ पहनने पर लगाया बैन, देखें वीडियो
कर्नाटक हिजाब विवाद: उडुपी के एक और कॉलेज ने छात्राओं के सिर पर स्कार्फ़ पहनने पर लगाया बैन
उडुपी, 04 फरवरी। कर्नाटक के उडुपी में पिछले दिनों एक सरकारी कॉलेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के कक्षाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद और बढ़ गया है। गुरुवार को एक और कालेज में छात्राओं को सिर पर स्कार्फ़ पहनने पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद जमकर बवाल मचा हुआ है।

गुरुवार को उडुपी के कुंडापुर इलाके में सरकारी पीयू कॉलेज में सिर पर स्कार्फ पहनी छात्राओं को कालेज में प्रवेश से इनकार कर दिया गया।
राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, "उन्होंने पहले हिजाब नहीं पहना था और यह समस्या 20 दिन पहले ही शुरू हुई थी।"
हिजाब पहने मुस्लिम छात्राओं का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया, जिसमें छात्राओं को उनके कालेज के प्रिंसिपल छात्राओं को बिना स्कार्फ के उनकी परीक्षा से पहले कक्षाओं में जाने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। छात्राओं ने कट्टरता को कैंपस से बाहर रखने की भी अपील की है।
यह घटना कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा इलाके की है, जब गुरुवार को भगवा पहने छात्रों ने कक्षाओं में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं पर आपत्ति जताई थी। यह पहली बार नहीं है जब दक्षिणपंथी समूहों के छात्रों ने मुस्लिम छात्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
#WATCH | Students wearing hijab denied entry to Govt PU College in Kundapur area of Udupi, Karnataka amid a row on wearing the headscarf in classrooms
"They were not wearing the hijab earlier & this problem started only 20 days ago," State Education Minister BC Nagesh has said. pic.twitter.com/3pT418rb0y
— ANI (@ANI) February 4, 2022
हिजाब को लेकर विवाद उस समय आया है जब उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की अन्य छात्राओं ने हिजाब पहनने के अपने 'संवैधानिक अधिकारों' के लिए लड़ाई शुरू की है। इस मामले में एक छात्रा ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
कॉलेज की लड़कियों ने हिजाब प्रतिबंध का विरोध करते हुए कहा है कि प्रिंसिपल के परीक्षा से पहले प्रवेश से इनकार करने का कार्य उनके भविष्य को खतरे में डालेगा। इस बीच, प्रिंसिपल का दावा है कि वह केवल स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हलदी श्रीनिवास शेट्टी के निर्देशों को लागू कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि कॉलेज को युनिफार्म में रहना चाहिए।
इससे पहले, उडुपी में युवा मुस्लिम छात्राओं के एक समूह ने दावा किया है कि कथित तौर पर हिजाब पहनने के लिए उनके शिक्षक ने उन्हें कक्षा से बाहर करने की धमकी दी थी। छात्राओं की हेडस्कार्फ़ पहने और कक्षा के बाहर सीढ़ियों पर बैठी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications