कर्नाटक: पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता को दी गाली, बाद में मांगी माफी
HD Kumaraswamy Abuse Congress Leader: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी का कांग्रेस नेता को गाली देने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर अब उन्होंने माफी मांगी है। कुमारस्वामी श्रीनिवासपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, इस दौरान गाड़ी में बैठते वक्त उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस ने उनके वीडियो को ट्वीट करते हुए काफी कुछ कहा था। हालांकि अब एचडी कुमारस्वामी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है।

दरअसल, जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एच डी कुमारस्वामी का कांग्रेस नेता केआर रमेश कुमार को गाली देने का एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उनके पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। इतना ही नहीं कांग्रेस ने आर रमेश कुमार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कुमारस्वामी का एक वीडियो भी साझा किया। हालांकि बाद में कुमारस्वामी ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार को बोले अपशब्द के लिए माफी मांगी।
कर्नाटक कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'नफरत के आधार पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, हम जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, व्यवहार हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है।' कांग्रेस ने कुमारस्वामी को टैग करते हुए लिखा कि आपके इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल आपका भला नहीं करेगा और राजनीति की गरिमा को नहीं बचाएगा। बुजुर्गों ने दिखाया है कि राजनीति आपसी सम्मान से की जा सकती है।
जिसके बाद जेडीएस नेता ने तुरंत कन्नड में लिखते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार के लिए मैंने जो शब्द इस्तेमाल किया है, उससे मुझे भी दुख पहुंचा है। पूर्व सपीकर रमेश कुमार के बारे में मैंने जो कहा वो शब्द अब मुझे भी पीड़ा दे रहे हैं। इस तरह की शब्दावली मेरे अनुरूप नही है. मैं इसके लिये क्षमाप्रार्थी हूं. यदि मेरे शब्दों ने रमेश कुमार या किसी को ठेस पहुंचाई है तो मैं इसे वापस लेता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications