अगले 15 दिन में कर्नाटक की सरकार गिर जाएगी- सदानंद गौड़ा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौड़ा ने कहा कि कर्नाटक में गठबंधन की सरकार अगले 15 दिन में गिर जाएगी। गौड़ा ने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि पू्र्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ने फैसला कर लिया है कि वह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे, ऐसे में अब सिर्फ औपचारिकता बची है कि कब यह सरकार गिर जाएगी।

हालांकि गौड़ा ने यह भी कहा है कि अगर सिद्धारमैया समर्थन वापस लेते हैं तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, क्योंकि भाजपा उन्हें कभी अपना समर्थन नहीं देगी। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धारमैया ने कहा था कि वह दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जिसपर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा था लोकतंत्र में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल, कहा- देश में केवल एक ही एनजीओ RSS के लिए जगह












Click it and Unblock the Notifications