कर्नाटक के राज्यपाल का विवादास्पद बयान, लड़कियों को आई ब्रो सेट करने की जरुरत नहीं
बैंगलोर। कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला ने लड़कियों के फैशन को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। वाजूभाई ने देश की आधी आबादी (महिलाओं) को सलाह देते हुए कहा है कि फैशन और लिपस्टिक से दूर रहें क्योंकि कॉलेज ब्यूटी कांटेस्ट का प्लेटफॉर्म नहीं है। वाजूभाई ने यह विवादास्पद बयान 103वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में दिया।

लड़कियों को आई ब्रो सेट करने, लिपस्टिक लगाने और बालों को ट्रिम करने की कोई जरुरत नहीं है। राज्यपाल के इस बयान पर महिला समितियों ने खासा आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि गवर्नर विज्ञान से जुड़े इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विज्ञान को आगे बढ़ाने की योजनाओं की जगह लड़कियों पर फालतू कमेंट कैसे कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications