कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइन, 8 जून से खुलेंगे मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 30 जून को देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई, जिसमे कहा गया कि 30 जून तक यह जारी रहेगा, लेकिन इसे अनलॉकडाउन का नाम दिया गया है। इसके तहत अलग-अलग तरह की छूट समयबद्ध तरीके से दिए जाने का ऐलान किया गया। इस गाइडलाइन की अहम बात यह है कि इसमे अधिकतर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर इसको लेकर फैसला ले सकते हैं। केंद्र की गाइडलाइन के बाद कर्नाटक सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

कर्नाटक सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमे कहा गया है कि प्रदेश में 30 जन तक लॉकडाउन को लागू रखा जाएगा। साथ ही धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य हॉस्पिटैलिटी सेवाओं को 8 जून के बाद खोल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से इस बाबत विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन में साफ तौर पर कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में छूट दी जा रही है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications