कर्नाटक ने 14 सब स्टैंडर्ड दवाओं को लेकर लोगों को किया सतर्क, इन Medicines स्टॉक रखने और बेचने पर लगाई रोक
Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस सरकार ने विभिन्न फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित 14 दवाओं को सब स्टैंडर्ड यानी घटिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को इन दवाओं का सेवन ना करने की सलाह देते हुए चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही कर्नाटक सरकार के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने दवा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं, डॉक्टरों, अस्पतालों और नर्सिंग होम को इन दवाओं का स्टॉक न रखने का आदेश दिया है। पीटीआई न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने कई दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री या उपयोग के खिलाफ भी निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन दवाओं के उपयोग पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, "यदि उनके पास कोई स्टॉक है, तो उनसे अनुरोध है कि वे संबंधित क्षेत्र के औषधि निरीक्षक या सहायक औषधि नियंत्रक को सूचित करें। जनता को भी सलाह दी जाती है कि वे इन दवाओं या सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग न करें।"
FSDA ने किन दवाओं को सब स्टैंडर्ड घोषित किया?
- कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन आईपी (इंजेक्शन के लिए रिंगर-लैक्टेट सॉल्यूशन) -अल्ट्रा लेबोरेटरीज (बैच नंबर: KI124110) टैम ब्रान फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित दवा।
- पोमोल-650 (पैरासिटामोल टैबलेट आईपी 650 मिलीग्राम) - एबन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित (बैच नंबर: 13-4536)।
- एमआईटीओ क्यू7 सिरप - बायोन थेराप्यूटिक्स इंडिया द्वारा निर्मित (बैच नंबर: CHS-40170)।
चीन की दवाओं पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया ये कदम
पिछली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत अपने फार्मा क्षेत्र की चीन के आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए दवा निर्माण के लिए उत्पादन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजनाओं को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देने का लक्ष्य बना रहा है। 3 जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, अद्यतन पीएलआई योजना में मुख्य शुरुआती सामग्री (केएसएम), ड्रग इंटरमीडिएट्स और सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले अधिक अणुओं को शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications